शनिवार, 5 अक्तूबर 2013

चंडीगढ़ प्रैस क्लब में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ऑनर किलिंगज् एक पाप है

अशोक यादव 
चण्डीगढ़, ५ अक्तूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि च्ऑनर किलिंगज् एक पाप है और ऐसी घटनाओं में खाप पंचायतों का कोई लेना-देना नहीं है। प्रदेश में किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है और यदि कोई ऐसी घटनाओं में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाती है।
        श्री हुड्डा आज चंडीगढ़ प्रैस क्लब में च्प्रैस से मिलिएज् कार्यक्रम में च्ऑनर किलिंगज् के मामलों में खाप पंचायतों की भूमिका को लेकर पूछे गये एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
        खाप पंचायतों के राजनैतिक इस्तेमाल को लेकर पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में श्री हुड्डा ने कहा कि वे राजनीति के लिए कांग्रेस पार्टी की नीतियों का इस्तेमाल करते है। वे जात-पात या खाप पंचायतों का राजनीति के लिए इस्तेमाल नहीं करते। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक सामाजिक व्यक्ति है।
        मुख्यमंत्री ने कहा कि खाप पंचायतों को राज्य में सामाजिक दर्जा हासिल है लेकिन कोई कानूनी मान्यता नहीं दी गई है। श्री हुड्डा ने कहा कि खाप पंचायतें किसी को नहीं मारती है। ऑनर किलिंग की घटनाएं केवल हरियाणा में नहीं पूरे देश में होती है। ऐसी घटनाओं के पीछे आमतौर पर लड़के या लड़की के परिवारवालों या रिश्तेदारों का हाथ होता है। इसलिए लोगों की मानसिकता को बदलने की आवश्यकता है। पुलिस ऐसे हर मामले में त्वरित कार्रवाई करती है। श्री हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था बेहतर है।
        श्री हुड्डा ने कहा कि हर प्रदेश के अपने रीति-रिवाज होते है। हरियाणा में एक गौत्र में विवाह को सामाजिक मान्यता नहीं दी जाती जबकि दक्षिण भारत के कुछ प्रदेशों में ऐसा नहीं है।
        भाजपा द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के बाद देश या प्रदेश की राजनीति में किसी प्रकार के प्रभाव को लेकर पूछे गये प्रश्न के उत्तर में श्री हुड्डा ने कहा कि इस मामले में ज्याद कहने की जरूरत नहीं है। नतीजा सामने है, जो बिहार में हुआ है, वहीं अन्य जगहों पर भी होगा।
        हरियाणा में विपक्षी दल इनेलो के भविष्य को लेकर पूछे गये प्रश्न के उत्तर में श्री हुड्डा ने कहा कि इनेलो का भविष्य अंधकारमय है।
        सांसद राव इंद्रजीत द्वारा कांग्रेस छोड़ने को लेकर पूछे गये प्रश्न के उत्तर में श्री हुड्डा ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह उनके दोस्त तथा सहपाठी रहे है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी स्थित में रहे हो, उन्होंने हमेशा राव इंद्रजीत की मदद की है। वे पार्टी में रहे या न रहे, यह उनका निजी फैसला है। पार्टी आलाकमान द्वारा राव इंद्रजीत को नोटिस जारी करने पर श्री हुड्डा ने कहा कि यह पार्टी आलाकमान और राव इंद्रजीत के बीच का मामला है।
        विकास को लेकर पक्षपात के आरोपों का खण्डन करते हुए श्री हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में एक समान विकास हुआ है। उन्होंने स्मरण करवाया कि हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हरियाणा मामलों के प्रभारी श्री शकील अहमद ने अपने मेवात दौरे के बाद भी कहा था कि हरियाणा में एक समान विकास हुआ है। श्री हुड्डा ने कहा कि उन्हें विकास को लेकर और किसी अन्य से प्रमाण पत्र लेने की कोई आवश्यकता नहीं है।
        हिमाचल के मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह द्वारा चंडीगढ़ पर हक जताने तथा हरियाणा व पंजाब द्वारा हिमाचल के हितों का विरोध करने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री हुड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश हमारा अच्छा पड़ोसी है। हिमाचल का एक बड़ा हिस्सा और आज का हरियाणा व पंजाब पहले एक राज्य थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा ने कभी भी हिमाचल प्रदेश के विशेष आर्थिक पैकेज का विरोध नहीं किया, लेकिन हरियाणा चाहता है कि पहाड़ी क्षेत्र मोरनी तथा पिछड़े क्षेत्र मेवात को भी इसी तरह का पैकेज मिलना चाहिए। चंडीगढ़ के मुद्दे पर श्री हुड्डा ने कहा कि चंडीगढ़ एक केन्द्र शासित प्रदेश है। जब चंडीगढ़ हरियाणा का हो जायेगा, तब हिमाचल प्रदेश इस बारे में बात करें।
        दागी नेताओं पर अध्यादेश को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी के बयान पर श्री हुड्डा ने कहा कि इस मामले पर यूपीए अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का भी बयान आ चुका है और कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के साथ है। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी ने आम आदमी की मंशा जताई थी और अध्यादेश में संशोधन किया गया है।
        हरियाणा कॉडर के आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के मामले पर श्री हुड्डा ने कहा कि यह एक प्रशासनिक मामला है।
        एक अन्य मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर किसी प्रकार का पक्षपात नहीं किया जाता। श्री हुड्डा ने कहा कि अच्छे काम करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित तथा कोताही बरतने वालों को दंडित किया जाता है।
        श्री हुड्डा ने कहा कि राज्य सरकार ने अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया है और राज्य सरकार अल्पसंख्यक अयोग के गठन पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नीतियों के अनुसार सरकार कार्य कर रही है तथा दावा किया कि केन्द्र तथा हरियाणा में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी।
        इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार प्रो वीरेन्द्र सिंह, प्रधान सचिव श्री एस एस ढिल्लो, डॉ के के खण्डेलवाल, प्रधान ओएसडी श्री एम एस चोपड़ा, ओएसडी मुख्यमंत्री निवास श्री रणधीर सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता श्री रण सिंह मान, अतिरिक्त मीडिया सलाहकार श्री सुनील परती व श्री केवल ढिंगड़ा तथा सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के महानिदेशक श्री सुधीर राजपाल भी उपस्थित थे।



अशोक यादव 
चण्डीगढ़, ५ अक्तूबर -  हरियाणा को कार्य निष्पादन फ्रेमवर्क दस्तावेज के सर्वश्रेष्ठ सार-संग्रह के लिए पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार कार्य निष्पादन प्रबन्धन प्रभाग (पीएमडी), कैबिनेट सचिवालय, भारत सरकार द्वारा दिया गया है।
कार्य निष्पादन प्रबन्धन प्रभाग ने विभिन्न वर्गों में पुरस्कार के लिए हरियाणा सहित सात राज्यों को चुना है। अन्य राज्य हैं - केरल, असम, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब और हिमाचल प्रदेश। हरियाणा को कार्य निष्पादन फे्रमवर्क के दस्तावेज (आरएफडी) में स्पष्टता, गुणवत्ता और श्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए पुरस्कार दिया गया है। यह दस्तावेज २०१२-१३ के दौरान हरियाणा सरकार के ३९ विभागों के कार्य निष्पादन की उपलब्धियों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
ये पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित एक संगोष्ठी के अवसर पर दिये गये, जिसका आयोजन पीएमडी द्वारा किया गया। हरियाणा सरकार की ओर से योजना विभाग के संयुक्त सचिव डा. आर.एस. मलहन ने डा. प्रजापति त्रिवेदी, सचिव, कार्य निष्पादन प्रबन्धन से पुरस्कार प्राप्त किया।
पुरस्कार देते हुए डा. त्रिवेदी ने ३९ विभागों के कार्य निष्पादन फे्रमवर्क दस्तावेज (आरएफडी) का सार-संग्रह स्पष्ट और सुन्दर रूप में तैयार करने के लिए हरियाणा सरकार की सराहना की। उन्होंने हरियाणा के मुख्य सचिव श्री पी.के. चौधरी द्वारा आरएफडी तैयार कराने में ली गई दिलचस्पी की भी प्रशंसा की। श्री चौधरी जिस समय भारत सरकार में थे, वे आरएफडी कार्य से जुडे़ हुए थे।
हरियाणा सरकार ने भारत सरकार के पीएमडी के नमूने पर हरियाणा में कार्य निष्पादन प्रबन्धन प्रकोष्ठ (पीएमसी) स्थापित किया है। पीएमसी अब २०१३-१४ के लिए आरएफडी तैयार कर रहा है।
कार्य निष्पादन प्रबन्धन प्रभाग (पीएमडी) की स्थापना विभिन्न विभागों के लक्ष्यों की तुलना में उपलब्धियों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट सचिवालय, भारत सरकार में की गई थी। इस नमूने को अब १७ राज्यों द्वारा अपना लिया गया है।
संगोष्ठी को आईआईएम, अहमदाबाद के पूर्व निदेशक प्रोफेसर प्रदीप एन. खांडवाला और अमेरिका में वरिष्ठ प्रशासनिक सेवा की हाल तक सदस्य रह चुकीं डा. कैथलीन ए. पेरोफ ने सम्बोधित किया।


अशोक यादव 
चण्डीगढ़, ५ अक्तूबर - हजारों साल पहले महाराजा अग्रसेन ने समाजवाद को लेकर कॉरपोरेट सोशल रिस्पोंसिबिलिटी यानि सामुहिक सामाजिक जिम्मेदारी का जो तंत्र स्थापित किया था,वह आज भी प्रासंगिक है।
                यह उद्गार मुख्यमंत्री हरियाणा के प्रधान सचिव डा.के के खंडेलवाल ने आज करनाल में अग्रसेन चौंक पर, युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की १०८ वीं जयंती पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किये। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के उपलक्ष्य में किया गया था।
                डा.खंडेलवाल ने कहा कि दीन दुखियों व जरूरतमंदो की सहायता करना हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। इसी भावना से महाराजा अग्रसेन ने जात-पात से उपर उठकर  प्रत्येक जरूरतमंद को एक रूपया व एक ईंट देकर उसे बसाने के लिए  समाजवाद की नींव रखी थी। उनकी सोच थी कि हर व्यक्ति दूसरों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहे।
                आज कोई भी व्यक्ति चाहे किसी भी व्यवसाय या कारोबार में लगकर धन कमाता हो, उसे अपनी आय में से कम से कम एक प्रतिशत या कुछ निश्चित हिस्सा दूसरों की मदद के लिए निकालना चाहिए। जिससे निर्धन,पीडि़त,रोगी व दुखी व्यक्ति सहायता की जा सके । ऐसा धन बेकार नहीं जाता वह मनुष्य के नेक कार्यो के खाते में लिखा जाता है,जो खाता परम पिता परमात्मा के पास है।
                प्रधान सचिव ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाना तब ही सार्थक होगा जब हम उनके दिखाये गए मार्ग पर चलें। हमें अग्रसेन जयंती पर एक दूसरे की सहायता करने का प्रण लेना चाहिए।
                इससे पूर्व डा.खंडेलवाल,महाराजा अग्रसेन प्रतिमा स्थल पर आयोजित हवन में शामिल हुए और  पवित्र मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने पूर्णाहुति दी। उन्होंने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
                 इस अवसर पर उपस्थित उपायुक्त विकास यादव ,मेयर रेणू बाला गुप्ता,उपमंडलाधीश मुकुल कुमार,डीएसपी जोगिन्द्र राठी, तहसीलदार हरिओम अत्री,उद्योगपति कैलाश गोयल,पंकज गोयल,अशोक बुआनीवाला,भगवान दास बंसल,रामलाल अग्रवाल,कृष्ण गोपाल बंसल,विनोद गुप्ता,डा.महिन्द्र बिंदल,आर पी गर्ग तथा विकास गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अशोक यादव 
चण्डीगढ़, ५ अक्तूबर -  हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती आशा हुड्डा ने कहा कि मां॒भ्रद्रकाली की पूजा सही मायनों में तभी सफल हो पाएगी जब हर श्रद्धालु अपने घर की बहु-बेटियों की इज्जत करेगा और कन्या भू्रण हत्या को रोकेगा। मां भ्रदकाली मंदिर में आने वाले हर श्रद्धालु को कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराईयों को समाप्त करने का प्रण लेकर जाना चाहिए।
     वे आज कुरूक्षेत्र में श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में पहले नवरात्रे पर पूजा-पाठ करने और विशाल भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ करने के उपरांत श्रद्धालुओं को संबोधित कर रही थी। इससे पहले॒हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा आशा हुड्डा ने २५ लाख की लागत से निर्मित मां भद्रकाली महाशक्ति द्वार का उद्घाटन किया। इसके पश्चात उन्होंने श्रीदेवी कूप अश्व स्थापना पूजन के साथ-साथ मां भद्रकाली मंदिर में विधिवत रूप से पूजा-पाठ किया।
     ॒हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा आशा हुड्डा ने कहा कि आज बेटियों का मान-स॒मान करना और उनकी इज्जत करना सबसे अहम कार्य है। मंदिरों में पूजा करना सभी सार्थक होगा जब सभी लोग अपनी बेटियों, बहुओं का स मान करेंगे और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराईयों को रोकने के लिए आगे आएंगे। उन्होंने श्री देवी कूप भ्रदकाली मंदिर पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा को कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कन्या ा्रूण हत्या रोकने की भी शपथ दिलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए पूरी तरह गंभीर हैं। जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।
     उन्होंने कहा कि नवरात्रों के दिन कन्याओं का पूजन होना चाहिए। हर व्यक्ति को नवरात्रों के दिनों में मंदिरों में आकर मन की शुद्धि के लिए पूजा पाठ करनी चाहिए। इसके पश्चात पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने॒हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा आशा हुड्डा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। आज सुबह सबसे पहले श्री देवी कूप अश्व स्थापना पूजन किया गया और गुरु मां सरबती देवी प्रतिमा का अनावरण किया गया तथा यमुनानगर के उपायुक्त मंदीप बराड ने भव्य शोभा यात्रा ज्योति पूजन में भाग लिया।॒इस मौके पर पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा, मां॒भद्रकाली महिला मंडल की अध्यक्षा निर्मल झेलम,॒मांभद्रकाली सेवक मंडल के अध्यक्ष॒नरेंद्र वालिया, नगर निगम करनाल की मेयर रेणू बाला गुप्ता, नगर परिषद के अध्यक्षा उमा सुधा, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, राज्य वित्त आयोग के सदस्य सुभाष सुधा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयभगवान शर्मा डी.डी., प्रसिद्ध समाजसेवी बृज गुप्ता, ॒पूर्व विधायक बंता राम, आदि मौजूद थे।॒
                       ----------------------

अशोक यादव 
चण्डीगढ़, ५ अक्तूबर -  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के प्रवक्ता ने बताया कि ७ अक्टूबर से आरम्भ होने वाली अन्डर गे्रजुएट की कम्पार्टमैंट की परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। अब ७ अक्टूबर को  होने वाली परीक्षा अब १४ अक्टूबर को होगी ।
     उन्होंने बताया कि  ८ अक्टूबर को होने वाली परीक्षा १५ अक्टूबर तथा ९ अक्टूबर को होने वाली परीक्षा अब १७ अक्टूबर २०१३ को होगी । यह जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट केयूकेडाटएसीडाटइन पर भी डाल दी गई है।

   
अशोक यादव 
चण्डीगढ़, ५ अक्तूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अश्विन नवरात्र के॒ प्रथम दिन आज श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में स्थित यज्ञ शाला में आयोजित घट स्थापना में भाग लिया और पूजा-अर्चना की।
         मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी श्रीमती आशा हुड्डा व परिवार के अन्य सदस्य, श्रीमती सरोज हुड्डा व प्रेम हुड्डा के साथ मंदिर की यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के साथ घट स्थापना करवाई और हवन यज्ञ में॒ आहुतियां डाली। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव श्रीमती अनीता यादव, प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पंचकूला के विधायक श्री डी०के० बंसल, मुख्य मंत्री के प्रधान ओएसडी श्री एम०एस० चोपडा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो० वीरेन्द्र, ओएसडी बी०आर० बेरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने यज्ञ में आहूतियां भी डाली।
         बाद में मुख्यमंत्री ने मंदिर में श्री माता मनसा देवी के चरणों में शीश नवाया और आर्शीवाद लिया। मुख्यमंत्री ने नवरात्रों की लोगों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आज नवरात्र का पहला दिन है। उन्होंने कहा कि माता के चरणों में प्रार्थना की कि प्रदेश में अमन चैन रहे और लोग अपना जीवन भाईचारे व प्रेम से व्यतीत करें और प्रदेश में प्रगति हो तथा लोगों का जीवन समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण हो। उन्होंने कहा कि श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड में भी पिछले साढे आठ वर्षों में काफी विकास कार्य हुए हैं। श्रद्धालुओं की संख्या हर वर्ष बढ रही है और लोगों को विकास कार्य पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं।
         मुख्यमंत्री ने लायन्स क्लब पंचकूला द्वारा भारतीय समाज कल्याण परिषद के सहयोग से आयोजित एक रक्तदान शिविर का उदघाटन भी किया। श्री हुड्डा ने रक्तदाताओं को बैज लगाए तथा क्लब के सदस्यों को उत्कृष्ट कार्य के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बाद में मुख्यमंत्री ने श्री माता मनसा देवी परिसर में बनाए जा रहे गौ धाम के प्रथम चरण का उदघाटन किया। श्री हुड्डा ने इस अवसर पर समर इस्टेट, पंचकूला के प्रबंध निदेशक श्री विनोद बगई द्वारा रैड क्रास सोसायटी को भेंट की गई एम्बुलैंस को झण्डी दिखाकर रवाना किया। हरियाणा सरकार द्वारा आरंभ की गई १०२ एम्बुलैंस सेवा से इस एम्बुलैंस को जोडा जाएगा।
         इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव श्री पी राघवेन्द्रा राव, पंचकूला नगर निगम की मेयर श्रीमती उपिंदर कौर वालिया, आयुष बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० संजय अत्री, पशुधन विकास बोर्ड की चेयरपर्सन सुश्री संतोष शर्मा, अंबाला रेंज के आई०जी० श्री राजवीर देसवाल, पंचकूला के उपायुक्त डॉ० एस०एस० फुलिया, पुलिस उपायुक्त॒ श्री अश्विन शैनवी, अतिरिक्त उपायुक्त श्री एस०पी० अरोड़ा, उपमण्डल अधिकारी (ना०), पंचकूला श्री गुरमीत सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष श्री राजेश कोना, जिला कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रधान ओम प्रकाश देवी नगर, नगर परिषद के पूर्व प्रधान रविंदर रावल, पंजाब विश्वविद्यालय , चण्डीगढ के निदेशक, लोक सम्पर्क श्री विनीत पुनिया, समाज सेवी धनेन्द्र वालिया, रैड क्रास पंचकूला श्री सचिव श्रीमती विजय लक्ष्मी, लायंस क्लब पंचकूला के श्री पवन सिंगल, श्री तरसेम गर्ग, राजवीर कपूर व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


अशोक यादव 
चण्डीगढ़, ५ अक्तूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज कहा कि पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
        मुख्यमंत्री आज पंचकूला में श्री माता मनसा देवी श्राईन परिसर में पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।        
    पत्रकारों द्वारा मंत्रीमण्डल विस्तार के सम्बन्ध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में श्री हुड्डा ने कहा॒ कि मंत्री मंडल में विस्तार की संभावनाएं बनी रहती हैं और जब भी हरियाणा मंत्रीमण्डल का विस्तार होगा, बता दिया जाएगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने विकास, शिक्षा और भाईचारे जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किए है।
    चुनावों में चुनाव अभियान के दौरान प्रचार के सम्बन्ध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी हाईकमान इन चुनावों में जहां-जहां उनकी डियूटी लगाएगी वे चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे और कांग्रेस पार्टी की अपनी एक भूमिका है।

अशोक यादव 
चण्डीगढ़, ५ अक्तूबर - राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता में यूरोपीयन दौरे पर गए भारतीय शिष्टमंडल बेल्जियम के बाद तुर्की में पहुंचा है। बेल्जियम में शिष्टमंडल का गर्मजोशी से स्वागत हुआ है। किंग ऑफ बेल्जियम किंग फिलिप स्वयं भारतीय शिष्टमंडल की अगवानी करने हवाई अड्डे पर पहुंचे। आपको बता दें कि इस शिष्टमंडल में हरियाणा से कांग्रेस के युवा सांसद दीपेंद्र हुड्डा शिरकत कर रहे हैं।
        मुख्य तौर पर शिक्षा पर केंद्रित इस यात्रा के दौरान दोनों देशों की प्रमुख यूनिवर्सिटी के बीच एक सांझे सहमति पत्र (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर हुए हैं। भारतीय शिष्टमंडल में शामिल कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का मानना है कि इस करार से आने वाले दिनों में भारत और बेल्जियम के बीच शैक्षणिक क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा होंगी। बेल्जियम को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल है। भारतीय शिष्टमंडल ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री ईलियो डी रूपो के साथ ब्रुसेल्स शहर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षा को दोनों देशों के संबंधों में महत्वपूर्ण स्तंभ माना है। किंग आफ बेल्जिय की ओर से दिया गया भोज सांस्कृतिक एवं सत्कारपूर्ण रहा।
         बेल्जियम की यात्रा के उपरांत शिष्टमंडल तुर्की के प्रेजीडेंट अब्दुल्ला गुल के निमंत्रण पर तुर्की पहुंचा है। तुर्की के प्रमुख समाचारों के मुताबिक इस यात्रा के दौरान दोनों देशों में अफगानिस्तान एवं मध्यएशिया के देशों में शांति व राजनीतिक स्थितरता जैसे अहम मुद्दो पर चर्चा होगी। सांसद दीपेंद्र के अनुसार जहां तक तुर्की की बात है तो तुर्की के साथ भारत के पुराने समय से ही व्यापारिक व सांस्कृति संबंध रहे हैं। वे इस यात्रा से इसलिए भी उत्साहित है कि चूंकि इस यात्रा से कई देशों की संस्कृति, सभ्यता एवं अन्य पहुलओं के बारे में नजदीक से जानने व समझने का अवसर मिल रहा है।
        राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के नेतृत्व में भारतीय शिष्टमंडल ने ब्रुसेल्स शहर के एगमोंट पैलेस में मेजबान देश के प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बेल्जियम के शिष्टमंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग पर चर्चा भी की। बकौल कांग्रेस सांसद दीपेंद्र यूरोपीयन यूनियन के सदस्य देशों में बेल्जियम भारत का एक प्रमुख मित्र देश है। यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में स्थाई सीट के लिए बेल्जियम भारत का पक्षधर राष्ट्र है। वर्ष २०१२ में यूरोपीयन यूनियन के देशों में बेल्जियम के साथ भारतीय कारोबार १२.१५ बिलियन यूरो का था। जोकि जर्मनी के बाद गुड्स सेक्टर में दूसरा बड़ा कारोबारी सहयोगी है। ग्रीन टेक्नोलॉजी, फार्मास्यूटिकल, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास आदि क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच अपार संभावनाएं है। निश्चित तौर पर महामहिम की अगुवाई में शिष्टमंडल का यूरोपीय देशों का यह दौरा शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में मील का पत्थर साबित होगा।
                                                ----------

अशोक यादव 
चण्डीगढ़, ५ अक्तूबर -  हरियाणा पुलिस ने जिला कुरूक्षेत्र में सौन्टी से डम्फर चोरी के मामले में दो आरोपियो को गिरफतार किया तथा आरोपियो ने पुलिस रिमाण्ड के दौरान माना कि उन्होने ही अपने एक और साथी संजय निवासी बेरी के साथ मिलकर आठ अगस्त २०१३ को डम्फर चोरी की वारदात को अन्जाम दिया था। बाद में संजय चोरी के डम्फर को ले गया था तथा सुनील व हरदेव को हिस्से के १०-१० हजार रुपये दिये थे, बाकी हिस्से के पैसे बाद में देने का वायदा किया था।
     इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस रिमाण्ड के दौरान सुनील व हरदेव से ५-५ हजार रुपये बरामद हुए। न्यायालय ने दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा ।
     पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना लाडवा में दिनांक ८ अगस्त को रविन्द्रजीत सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी जगाधरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शिकायत कर्ता का डम्फर लाडवा पिपली रोड पर गांव सोन्टी के नजदीक खडा था जिसको अज्ञात चोरो ने चोरी कर लिया है। पुलिस टीम ने मामले में जांच के दौरान दो आरोपियों सुनील कुमार उर्फ बबलू पुत्र रोशन लाल निवासी सूरखपुर व हरदेव सिंह उर्फ काला पुत्र जगीर सिंह निवासी बडी रिसोर जिला अम्बाला को गिरफतार किया तथा पूछताछ की।
      पूछताछ पर आरोपी सुनील व हरदेव के किए कई खुलासे आरोपियों को बताया वह दोनों नारायणगढ में ट्रक चलाते है और उनकी दोस्ती भिवानी में ट्रक चालक संजय कुमार निवासी बेरी के साथ लगभग दो वर्ष पहले हुई थी। हमने पहले भी संजय के साथ मिलकर नारायणगढ से ट्रक चोरी किया था और ७ व ८ अगस्त  की रात को सौंटी के पास से डम्फर चोरी किया है। चोरी वाले दिन संजय एक बैलेरो कार में आया और सुनील व हरदेव के साथ शराब पी तथा रात के समय सोंटी से एक डम्फर चोरी करके फरार हो गये थे तथा संजय ने डम्फर के बदले हम दोनो को १०-१० हजार रुपये दिये थे। परन्तु संजय व कुलदीप जिसको संजय ने डम्फर बेच दिया था दोनो अन्य मामले में भौन्डसी जेल में बन्द है। बाद में पुलिस रिमाण्ड दोनो आरोपियों सुनील व हरदेव को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
             आरोपियों से पूछताछ पर बाद प्रोडक्षन वारंट न्यायालय कुरुक्षेत्र से आदेश प्राप्त करके संजय पुत्र रणधीर सिंह निवासी बेरी जिला झज्जर हाल किराययेदार कंजावाला देहली व कुलदीप पुत्र मांगे राम निवासी गांव कलाली  जिला भिवानी को अपरोक्त मुकदमा में शामिल तपतीश किया तथा दोनो आरोपियों संजय व कुलदीप को न्यायालय ने दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर भेज दिया है। आरोपियों से डम्फर चोरी के मामले में पूछताछ जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें