गुरुवार, 5 जनवरी 2012

भारतीय किसान यूनियन ने यमुनानगर ने स्वामी नाथन रिपोर्ट को लागू न किए जाने के विरोध में हरियाणा भर में रेल का चक्का जाम करने का अहवान किया था इस अहवान के अनुसार अंबाला से सहारनपुर जाने वाले रेल मार्ग पर किसानों ने यमुनानगर के मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के समीप जाम लगाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी और ट्रेक को पूरी तरहा से बाधित कर दिया किसानों ने कालका निजामूदीन एक्सप्रेस को भी रोके रखा लगभग तीन घंटे तक किसान अपनी मांग को लेकर अडे


Ashok Yadav
 कुरुक्षेत्र 5 जनवरी

भारतीय किसान यूनियन ने यमुनानगर ने स्वामी नाथन रिपोर्ट को लागू न किए जाने के विरोध में हरियाणा भर में रेल का चक्का जाम करने का अहवान किया था इस अहवान के अनुसार अंबाला से सहारनपुर जाने वाले रेल मार्ग पर किसानों ने यमुनानगर के मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के समीप जाम लगाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी और ट्रेक को पूरी तरहा से बाधित कर दिया किसानों ने कालका निजामूदीन एक्सप्रेस को भी रोके रखा लगभग तीन घंटे तक किसान अपनी मांग को लेकर अडे रहे वही रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों का भी सब्र टूट पडा और वह भी परेशान होकर किसानों के साथ दो चार होने लगे इस पूरे मामले में जिला प्रशासन मूक दर्षक बना रहा।
गौरतबल है कि स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाने के लिए हरियाणा और पंजाब से 8 लागों का एक प्रतिनिधिमंडल भारत के प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन ङ्क्षसहसे 8 मार्च को दिल्ली में मिला था जिस पर प्रधानमंत्री ने 4 राज्यों के मु यमंत्री की एक कमेटी बनाई थी जिसके अध्यक्ष हरियाणा के मु यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा थे। पर किसानों की कोई मांग को ध्यान नहीं दिया गया इस कारण आज हरियाणा प्रदेश के कुरुक्षेत्र, यमुनागर, जीन्द, पलवल और पंजाब में 16 जगहों पर रेल रोको आंदोलन की घोषणा की गई थी । कोई जवाब न आने पर दिए गए अल्टीमेटम पर आज नाराज किसानों ने यमुनानगर के मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर पहले तो जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बाद में सैकडों किसानों ने इक्टठे होकर रेल ट्रेक पर जाम लगा दिया इस दौरान कालका से दिल्ली जाने वाली निजामूदीन एक्सप्रेस को भी किसानों ने रोक दिया और स्वय रेल ट्रेक पर लेट गए किसानों ने इस दौरान यमुनानगर से होकर निकलने वाली दर्जनों अप व डाउन रेल गार्डयों के पहियों पर ब्रेक लगा दी तीन घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किसान रेलवे लाइनों से टस से मस नही हुए और सरकार के प्रति अपनी भडास निकालने में लगे रहे जहा तक कि किसानों ने अपने लिए रेलवे लाइनों पर ही खाना बनाना शुरू कर दिया और खाना बनने के बाद किसानों ने रेलवे ट्रेक पर ही बैठ कर खाना भी खाया लेकिन इन किसानों के आगे अंबाला व यमुनानगर सहित रेलवे पुलिस भी घुटने टेकते हुए नजर आए ।
यह पहला वाक्य है कि जब उत्तरी हरियाणा के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर रेल के पहियों को जाम किया था लेकिन उसके बाद भी पुलिस प्रशासन की इन किसानों के आगे एक नही चली जबकि रेल गाडी में सफर करने वाली महिलाओ ंका आखिरकार सब्र का बांध टूट गया और दर्जनों महिलाएं इन किसानों के धरने के बीच आकर कूद पडी और उन्होंने किसानेां से अहवान किया कि रेलगाडी को वहां से जाने दे ताकि रेल गाडी में भूखी प्यासी महिलाए अपने अपने स्टेशनो पर पहुंच सके गुस्से में रेलवे ट्रेक पर पहुंची महिलाओं की भी इन किसानों के आगे एक नही चली और किसान अपनी ही धुन में रेलवे लाइनेां पर बैठे रहे इन किसानों की मांग थी कि इनकी फसल का प्रर्याप्त मुआवजा इन लोगों को मिले और किसानों की फसल की बुआई से लेकर उनकी कटाई ओर मंडी तक ले जाने व लाने के जो भी खर्च आता है उसे सरकार दुगना कर उनको दे साथ ही किसानेां ने यह भी साफ किया कि सरकार उनसे ओने पौने भाव पर फसल ले लेती है और मोटा मुनाफा कमा कर यह लोगों तक पहुंचाती है एेसे में किसान दोनो ं ही तरफ से ठगा सा महसूस होता है।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी  ने कहा सरकार ने अगर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तुरन्त नहीं लागू किया तो एक मार्च से सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि न्याय की आश लेकर अपनी फरियाद लेकर हरियाणा के किसान केन्द्र सरकार के दर पर भी गये पर वहां भी आशा के विपरीत उन्हें निराशा ही हाथ लगी। आ िार किसानों ने आन्दोलन की राह पकड़ी। पूर्व निर्धारित रेल रोको आन्दोलन की घोषणा के अनुसार आज प्रदेश के किसानों ने कुरुक्षेत्र में स्थानीय पंचायत भवन के बाहर सैंकड़ों की सं या में इक्टठे होकर नारेबाजी की और उसके बाद रेल रोकने के लिए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन की और कूच कर दिया। किसान रेलवे ट्रैक पर पंहुचते इससे पहले ही स्थानीय पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में ले लिया।

क्या हैं किसानों की मांग
स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करते हुए उनके फार्मूले सी2 अर्थात फसलों के भाव लागत से 50 प्रतिशत से ज्यादा दिए जाएं।
किसानों को कर्मचारियों जैसी पैंशन आदि की सुविधाएं दी जाएं।
सभी किसानों का कर्मचारियों की तरह मु त इलाज हो।
कर्जा माफ करते हुए किसानों को पूरी तरह से कर्जा मुक्त किया जाए।
रेलवे बजट की तरह कृषि का भी अलग से बजट होना चाहिए।
जिन किसानों की जमीन नदियों में आ गई है उन्हें अपनी जमीन में से रेत आदि बेचने के अधिकार दिये जाएं या सरकार उक्त जमीन को अधिग्रहण कर उसका मुआवजा स बन्धित किसान को दे।
सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय हो और सरकार द्वारा सभी फसलों को समय पर ारीद को सुनिश्चित करे।
जमीन अधिग्रहण मार्केट रेट से छ:गुणा अधिक कीमत पर की जाए।
बीज के लिए किसानों को क पनियों के हवाले न किया जाए, कृषि विश्वविद्यालय के रिसर्च के लिए ज्यादा धन मुहैया करवाए।
फसलों का बीमा सरकार ाुद कराए व जिन किसानों से बीमा की रकम काटी गई है वह राशि वापिस किये जाए।
गांवों में बिजली शहरों के बराबर व ोती के लिए दिन में ही पर्याप्त मात्रा में बिजली दी जाए।
ोतों में नुकसान करने वाले जानवरों का प्रबन्ध सरकार स्वयं करें या फिर किसानों कों उन्हें मारने की इजाजत दे।
प्राकृतिक आपदा या फसलों के भाव गिरने से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए किसान राहत कोष बनाया जाए।


शुक्रवार, 23 दिसंबर 2011

24 दिस बर को जिला में प्राध्यापक योग्यता टेस्ट 2011 की युजीसी की नेट, जेआरएफ परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलरहित स पन्न करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा-144 लागू मंदीप सिंह बराड़ जिलाधीश


कुरुक्षेत्र 23 दिस बर -  जिलाधीश श्री मंदीप सिंह बराड़ ने जिला में प्राध्यापक योग्यता टेस्ट 2011 की युजीसी की नेट, जेआरएफ परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलरहित स पन्न करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा-144 लागू कर दी है, जिसके तहत परीक्षा केंद्रों के इस क्षेत्र में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी होगी।
                जिलाधीश ने जारी आदेशों में कहा कि ये परीक्षाएं 24 दिस बर को जिला में आयोजित की जा रही हैं। इन आदेशों के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति घातक हथियार, अग्नेय अस्त्र व मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगा। परीक्षा केंद्रों में डयूटी पर स्टाफ, परीक्षार्थी व पुलिस कर्मचारी ही प्रवेश कर सकेंगे। परीक्षा के दिन फोटोस्टेट मशीन चलाने वाले दुकानदार अपनी फोटोस्टेट मशीनें आपरेट नहीं कर सकेंगे। ये आदेश समस्त जिला में लागू रहेंगे तथा आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध स त कार्यवाही की जाएगी।


जिला उपायुक्त श्री मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी नींव है, जिसके दम पर बच्चों की आगे की जिंदगी निर्भर करती है कि यदि शिक्षा रूपी नींव मजबूत होगी, तो बच्चे जीवन के क्षेत्र में शानदार सफलता हासिल करेंगे।


ASHOK YADAV
कुरुक्षेत्र 23 दिस बर -  जिला उपायुक्त श्री मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी नींव है, जिसके दम पर बच्चों की आगे की जिंदगी निर्भर करती है कि यदि शिक्षा रूपी नींव मजबूत होगी, तो बच्चे जीवन के क्षेत्र में शानदार सफलता हासिल करेंगे।
                श्री मंदीप सिंह बराड़ आज स्थानीय महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्कूल एक ऐसा मंच है, जहां बच्चों को उनकी योग्यता के अनुसार आगे बढऩे का मौका मिलता है। बच्चों के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। उस पर जोर दिया जाना चाहिए। बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए अन्य गतिविधियों में भागीदारी भी जरूरी है, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास व ज्ञान की बढ़ोत्तरी होती है। उन्होंने स्कूल में आधुनिक व प्राचीन संस्कृति के संयोग पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हालांकि सरकार ने शिक्षा का अधिकार लागू किया है, इसके बावजुद बच्चों का लगातार मूल्यांकन जरूरी है।
                उपायुक्त ने कहा कि कुछ बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में, कुछ खेलों में तथा कुछ बच्चे सांस्कृतिक प्रतिभा रखते हैं। ऐसे बच्चों को अपनी प्रतिभा में निखार के लिए उचित मार्गदर्शन की जरुरत पड़ती है। यदि उचित मार्गदर्शन मिल जाता है, तो बच्चे जीवन के क्षेत्र में सफलता जरूर हासिल करते हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षण संस्था की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसके लिए प्रबंधन समिति, स्कूल, स्टाफ व अभिभावकों को बधाई दी। इस अवसर पर शिक्षा समिति के प्रधान हुकम सिंह चौहान, क्षेत्रीय सभा के प्रधान राजेंद्र तंवर, सुभाष तंवर, क्षेत्रीय सभा के जनरल सेके्रटरी राजकरण तंवर, गजे सिंह, कर्ण सिंह चौहान, धर्मपाल, संजीव राणा, मोहन सिंह व प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।


हरियाणा के वित्त मंत्री सरदार हरमोहिंद्र सिंह ने महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह शिक्षण संस्था को एक लाख रुपए अनुदान देने की घोषणा की


ASHOK YADAV KURUKSHETRA

कुरुक्षेत्र 23 दिस बर हरियाणा के वित्त मंत्री सरदार हरमोहिंद्र सिंह च_ा  ने  कहा कि आज प्रतियोगिता के युग मेंवही बच्चे व स्कूल जीवन के क्षेत्र में आगे निकल पाएंगे, जो कड़ी मेहनत के बल पर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान पाएंगे।
                सरदार हरमोहिंद्र सिंह च_ा आज स्थानीय महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मु य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज प्रतियोगिता का युग है। वहीं संस्थाएं व बच्चे अपने अस्तित्व को कायम रख पाएंगी, जो बदलते युग के साथ कड़ी मेहनत के दम पर अच्छे परिणाम दि ााकर बच्चों का भविष्य उज्जवल करेंगी। उन्होंने महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्था ने थोड़ी सी अवधि में इतनी तेजी से प्रगति करके अच्छे परिणाम दिखाए हैं, जिसके लिए संस्था के प्रबंधन स्टाफ, प्रिंसीपल बधाई के पात्र हैं।
                वित्त मंत्री ने कहा कि इस संस्था को हमेशा से मैं अपने परिवार का हिस्सा मानता हूं और हमेशा से इस संस्था के साथ मेरा आत्मिक लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि इस संस्था से जुड़ी हुई प्रबंधन कमेटी ने हमेशा से हर कदम पर मेरा साथ दिया है। इसी कारण से मैं भी इस संस्था को सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहा हूं। वैसे भी इस क्षेत्र के विकास के लिए वे अपने आप को विधायक की बजाय सेवक ज्यादा मानता हूं। लोगों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा से जुड़ा रहा हूं। वित्त मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। श्री च_ा ने शिक्षण संस्था को एक लाख रुपए अनुदान देने की घोषणा की।
                महाराणा प्रताप प्रबंधन समिति के प्रबंधक श्री महेंद्र सिंह तंवर ने वित्त मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि इस संस्था द्वारा छात्रों का लगातार मूल्यांकन व कड़ी मेहनत शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को आगे लाने में सहायक है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के विकास में इस संस्था का विशेष योगदान है। स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमती एनी फिलिप ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जाता है। प्रबंधन समिति द्वारा अनुकूल शैक्षणिक वातावरण तथा ढंाचागत सुविधाएं जुटाने के फलस्वरूप इस संस्था के बच्चे हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा जीव विज्ञान की प्रयोगशाला स्थापित करने के साथ-साथ पुस्तकालय की स्थापना से बच्चों के ज्ञान में बढ़ोत्तरी हुई है।
                दसवीं व 12वीं कक्षा में बच्चों ने जिलास्तर पर उल्लेखनीय परिणाम पाए हैं। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रबंधन समिति की ओर से वित्त मंत्री को स्मृति चिहन देकर स मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षा समिति के प्रधान हुकम सिंह चौहान, क्षेत्रीय सभा के प्रधान राजेंद्र तंवर, सुभाष तंवर, क्षेत्रीय सभा के जनरल सेके्रटरी राजकरण तंवर, गजे सिंह, कर्ण सिंह चौहान, धर्मपाल, संजीव राणा, मोहन सिंह व प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।


गुरुवार, 22 दिसंबर 2011

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में 18वें राज्यस्तरीय युवा उत्सव के उदघाटन में हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री सुखबीर सिंह कटारिया ने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधि बढ़ाने तथा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार खेल सिटी तथा खेल अधिकार बनाने की दिशा में कार्य कर रही है तीन दिवसीय युवा उत्सव में प्रदेश भर के करीब 400 बच्चे भाग ले रहे हैं


ASHOK YADAV KURUKSHETRA
कुरुक्षेत्र 22 दिस बर -  हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री सुखबीर सिंह कटारिया ने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधि बढ़ाने तथा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार खेल सिटी तथा खेल अधिकार बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। हरियाणा प्रदेश गत वर्षों में युवा खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत स्पोटर्स पावर के रूप में उभरा है।



                श्री सुखबीर सिंह कटारिया ने यह विचार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में 18वें राज्यस्तरीय युवा उत्सव के उदघाटन समारोह में मु य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उनके साथ खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव हरियाणा श्री आरपी चंद्र, उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के संयुक्त निदेशक सतपाल शर्मा व थानेसर के एसडीएम सतबीर सिंह कुंडु भी उपस्थित थे।  24 दिस बर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय युवा उत्सव में प्रदेश भर के करीब 400 बच्चे भाग ले रहे हैं।
                श्री कटारिया ने युवा उत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को एक मंच मिलता है, जिससे वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। इन कलाकारों को हार-जीत की परवाह किए बिना मंच पर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए। राज्यस्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को जनवरी माह में बैंगलोर में होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में भेजा जाएगा। इस उत्सव में चयनित कलाकारों का 10 दिन का कै प लगाकर उन्हें प्रदर्शन से स बंधित बारीकियां बताई जाएं।
                उन्होंने कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत युवा शक्ति है, जिसका लोहा अमरीका जैसे देशों ने भी माना है। युवा शक्ति ने पूरे विश्व में विभिन्न क पनियों में बड़े-बड़े ओहदों पर अपनी काबलियत दर्ज करवाई है। हरियाणा प्रदेश मु यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कुशल नेतृत्व में हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। प्रदेश एजुकेशन हब के रूप में उभरा है। यहां पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान खुल रहे हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए तथा ग्रामीण स्तर के खिलाडिय़ों की पहचान के लिए स्पैट योजना चलाई हुई है, जिसके अंतर्गत खिलाडिय़ों को छात्रवृति देने के साथ-साथ उन्हें ग्रामीण व जिलास्तर पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। मु यमंत्री की घोषणा पदक लाओ और पर पाओ काफी कारगर सिद्ध हो रही है, जिसकी बदौलत कॉमन वैल्थ खेलों तथा अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाडिय़ों ने अपना प्रचम लहराया है। कॉमन वैल्थ खेलों में कई देशों के मुकाबले हरियाणा राज्य के खिलाडिय़ों के पदक अधिक थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के लोक गीत, सांग, रागिनी का बहुत महत्व है।
                श्री आरपी चंद्र ने कहा कि भारत देश में 13 से 15 वर्ष की आयु की 40 प्रतिशत आबादी है। यह युवा पीढ़ी जब सही दिशा में कार्य करती है, तो चमत्कार होना स्वाभाविक है। जर्मनी जैसे देशों ने द्वितीय विश्व युद्ध में दुनिया के सामने युवा शक्ति का उदाहरण पेश किया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल योजनाओं की बदौलत प्रदेश के खिलाडिय़ों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कॉमन वैल्थ खेलों में प्रदेश के खिलाडिय़ों ने 66 देशों को पछाड़ा था जो कि गौरव की बात है। उन्होंने उ मीद जताई कि बेंगलोर में होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में भी प्रदेश के कलाकार अपना शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के कलाकार हरविंद्र राणा ने शिव स्तुति और दुनिया से न्यारा हरियाणा हारा गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के संयुक्त निदेशक सतपाल शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के अंत में प्रधान सचिव हरियाणा आरपी चंद्र ने मु य अतिथि को स्मृति चिहन भेंट किया। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुलतान सिंह तथा प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस वर्ष में 30 गांवों में पीने के पानी की हालत सुधारने तथा सभी क्षेत्रों में समान रूप से पानी का वितरण करने के लिए 3 करोड़ 26 लाख रुपए की राशि खर्च की गई मंदीप सिंह बराड़ उपायुक्त


ASHOK YADAV KURUKSHETRA

कुरुक्षेत्र 22 दिस बर - जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस वर्ष में 30 गांवों में पीने के पानी की हालत सुधारने तथा सभी क्षेत्रों में समान रूप से पानी का वितरण करने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। इस कार्य पर 3 करोड़ 26 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है।
                जिला उपायुक्त श्री मंदीप सिंह बराड़ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुधार के लिए नये नलकूप लगाने, प िपंग मशीनरी बदलने तथा पाईपलाईन बिछाने का काम किया गया है। गांव अजराना खुर्द में अतिरिक्त नलकूप लगाने, प प चै बर बनाने तथा पाईपलाईन बिछाने के काम पर 10 लाख 89 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है। इसके अतिरिक्त इंदबड़ी गांव में प प चै बर बनाने, प िपंग मशीनरी व पाईपलाईन के काम पर 5 लाख 88 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है। गांव पिपली में ग्रामीण लोगों को पेयजल के लिए नलकूप लगाया गया तथा प प चै बर, प िपंग मशीनरी के काम पर 19 लाख 24 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है।
                जिला के मांडी गांव में एक अलग से नलकूप लगाने, प प चै बर व मशीनरी के काम पर 13 लाख 41 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है। गांव वजीदपुर डेरा में पेयजल व्यवस्था करने के लिए नलकूप, प प चै बर व मशीनरी के काम पर 8 लाख 19 हजार रुपए की राशि ार्च की गई है। गांव ज्योतिसर में नलकूप लगाने का कार्य प्रगति पर है, जिस पर 7 लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं। गांव डंगाली में प प चै बर, नलकूप व प िपंग मशीनरी के काम पर 6 लाख 18 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। गांव बुहावा में नलकूप, प िपंग मशीनरी तथा वितरण व्यवस्था पर 6 लाख 91 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। गंाव प्रतापगढ़ में 7 लाख 34 हजार रुपए की राशि से नलकूप व प िपंग मशीनरी स्थापित की गई है।
                गांव गुहान में 3 लाख 91 हजार रुपए से नलकूप चै बर व पाईपलाईन बिछाई गई है। गांव धंतौड़ी में नलकूप, प प चै बर व मशीनरी के काम पर 12 लाख 61 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है, जिससे अतिरिक्त नलकूप पेयजल के लिए तैयार किया गया है। गांव मलिकपुर में 8 लाख 53 हजार रुपए से नलकूप, प प चै बर व मशीनरी स्थापित की गई है। गांव मोहड़ी में सवा 17 लाख रुपए से पेयजल व्यवस्था में सुधार किया गया है। खेड़ी शहीदां में पेयजल क्षमता में बढ़ोत्तरी करने के लिए 20 लाख 28 हजार रुपए की राशि से नलकूप, प प चै बर व मशीनरी स्थापित की गई है। गांव टाटकी में 17 लाख 37 हजार रुपए से, गांव डांडला, छपरा, बींट में 20 लाख 31 हजार रुपए से पेयजल वितरण व्यवस्था को सुधारा गया है।
                जिला के गांव पिंडारसी में 15 लाख 34 हजार रुपए से तथा च मु कलां में 14 लाख 39 हजार रुपए से पेयजल व्यवस्था में सुधार किया गया है। गांव बड़ौंदी, डेरा व बरोट में 15 लाख 82 हजार रुपए से पाईपलाईन बदलने का काम प्रगति पर है। अमीन गांव में 4 लाख 51 हजार रुपए से नलकूप, प प चै बर का काम किया जागए। गांव ठौल में 6 लाख 12 हजार रुपए से तथा चडूनी जाटान में 13 लाख 52 हजार रुपए से नये नलकूप लगाए गए हैं। गांव बचकी में 23 लाख 20 हजार रुपए से नलकूप व प प चै बर तथा अडोया में 5 लाख 65 हजार रुपए में से तथा बकाली में 2 लाख 89 हजार रुपए से नलकूप लगाया गया है। इसके अतिरिक्त गांव दयालपुर में 7 लाख 31 हजार रुपए से पानी सप्लाई की व्यवस्था को सुधारा जा रहा है। दुनियामाजरा में 6 लाख 28 हजार रुपए से तथा अंटहेड़ी में 7 लाख रुपए से व गांव रावा में 7 लाख 41 हजार रुपए की राशि खर्च करके नये नलकूप लगाए गए हैं।

सोमवार, 19 दिसंबर 2011

जिला संकट समूह की बैठक 21 दिस बर को प्रात: 10.30 बजे उपायुक्त कार्यालय में होगी ...अशोक बांसल नगराधीश


ASHOK YADAV, .
कुरुक्षेत्र 19 दिस बर -    जिला संकट समूह की बैठक 21 दिस बर को प्रात: 10.30 बजे उपायुक्त कार्यालय में होगी, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ करेंगे। इस बैठक में कैमिकल से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेषज्ञों द्वारा दिए जाने वाले मार्गदर्शन व बचाव उपायों पर विचार किया जाएगा। यह जानकारी नगराधीश अशोक बांसल ने दी।