शुक्रवार, 23 दिसंबर 2011

हरियाणा के वित्त मंत्री सरदार हरमोहिंद्र सिंह ने महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह शिक्षण संस्था को एक लाख रुपए अनुदान देने की घोषणा की


ASHOK YADAV KURUKSHETRA

कुरुक्षेत्र 23 दिस बर हरियाणा के वित्त मंत्री सरदार हरमोहिंद्र सिंह च_ा  ने  कहा कि आज प्रतियोगिता के युग मेंवही बच्चे व स्कूल जीवन के क्षेत्र में आगे निकल पाएंगे, जो कड़ी मेहनत के बल पर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान पाएंगे।
                सरदार हरमोहिंद्र सिंह च_ा आज स्थानीय महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मु य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज प्रतियोगिता का युग है। वहीं संस्थाएं व बच्चे अपने अस्तित्व को कायम रख पाएंगी, जो बदलते युग के साथ कड़ी मेहनत के दम पर अच्छे परिणाम दि ााकर बच्चों का भविष्य उज्जवल करेंगी। उन्होंने महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्था ने थोड़ी सी अवधि में इतनी तेजी से प्रगति करके अच्छे परिणाम दिखाए हैं, जिसके लिए संस्था के प्रबंधन स्टाफ, प्रिंसीपल बधाई के पात्र हैं।
                वित्त मंत्री ने कहा कि इस संस्था को हमेशा से मैं अपने परिवार का हिस्सा मानता हूं और हमेशा से इस संस्था के साथ मेरा आत्मिक लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि इस संस्था से जुड़ी हुई प्रबंधन कमेटी ने हमेशा से हर कदम पर मेरा साथ दिया है। इसी कारण से मैं भी इस संस्था को सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहा हूं। वैसे भी इस क्षेत्र के विकास के लिए वे अपने आप को विधायक की बजाय सेवक ज्यादा मानता हूं। लोगों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा से जुड़ा रहा हूं। वित्त मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। श्री च_ा ने शिक्षण संस्था को एक लाख रुपए अनुदान देने की घोषणा की।
                महाराणा प्रताप प्रबंधन समिति के प्रबंधक श्री महेंद्र सिंह तंवर ने वित्त मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि इस संस्था द्वारा छात्रों का लगातार मूल्यांकन व कड़ी मेहनत शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को आगे लाने में सहायक है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के विकास में इस संस्था का विशेष योगदान है। स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमती एनी फिलिप ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जाता है। प्रबंधन समिति द्वारा अनुकूल शैक्षणिक वातावरण तथा ढंाचागत सुविधाएं जुटाने के फलस्वरूप इस संस्था के बच्चे हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा जीव विज्ञान की प्रयोगशाला स्थापित करने के साथ-साथ पुस्तकालय की स्थापना से बच्चों के ज्ञान में बढ़ोत्तरी हुई है।
                दसवीं व 12वीं कक्षा में बच्चों ने जिलास्तर पर उल्लेखनीय परिणाम पाए हैं। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रबंधन समिति की ओर से वित्त मंत्री को स्मृति चिहन देकर स मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षा समिति के प्रधान हुकम सिंह चौहान, क्षेत्रीय सभा के प्रधान राजेंद्र तंवर, सुभाष तंवर, क्षेत्रीय सभा के जनरल सेके्रटरी राजकरण तंवर, गजे सिंह, कर्ण सिंह चौहान, धर्मपाल, संजीव राणा, मोहन सिंह व प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें