शुक्रवार, 16 दिसंबर 2011

हरियाणा के उद्योग एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला की अध्यक्षता में जिला लोक स पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 17 दिस बर


ASHOK YADAV
कुरुक्षेत्र 16 दिस बर -       हरियाणा के उद्योग एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला की अध्यक्षता में जिला लोक स पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 17 दिस बर को दोपहर बाद 3.30 बजे अग्रसेन स्कूल के सभागार में होगी।
                   उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने बताया कि इस बैठक में जन साधारण की 11 शिकायतें रखी गई हैं, जिनका मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धीमान ब्राहमण समाज सभा के प्रधान सुभाष चंद की शिकायत उपमंडलाधीश थानेसर से स बंधित है। गांव लोहारा थाना लाडवा वासी जरनैल सिंह की शिकायत जिला समाज कल्याण अधिकारी, गांव सिंघपुरा निवासी सुनीता देवी की शिकायत जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, बठला निवासी शीशा सिंह पुत्र सुंदर सिंह की शिकायत पुलिस अधीक्षक, पुरानी मंडी गऊशाला बाजार थानेसर निवासी डा. अनिल भास्कर की शिकायत नगर परिषद थानेसर से स बंधित है।
                   इसी प्रकार गांव मांगना मस्तगढ़ निवासी परमदीप सिंह की शिकायत हरियाणा राज्य परिवहन निगम में महा-प्रबंधक, गांव अमीनवासी सतेंद्र कौर व रेशमा की शिकायत उप-आबकारी एवं कराधान आयुक्त (कर) तथा जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य संजीव कुमार की शिकायत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शाहाबाद से स बंधित है। गांव कनीपलां निवासी श्यामलाल पुत्र रीछा राम की शिकायत यूएचबीवीएन के कार्यकारी अ िायंता, गांव मथाना निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र रतिराम की शिकायत सिविल सर्जन कुरुक्षेत्र तथा गांव खेड़ी ब्रहमणा निवासी पाती राम की शिकायत जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक से स बंधित है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें