गुरुवार, 22 दिसंबर 2011

जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस वर्ष में 30 गांवों में पीने के पानी की हालत सुधारने तथा सभी क्षेत्रों में समान रूप से पानी का वितरण करने के लिए 3 करोड़ 26 लाख रुपए की राशि खर्च की गई मंदीप सिंह बराड़ उपायुक्त


ASHOK YADAV KURUKSHETRA

कुरुक्षेत्र 22 दिस बर - जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस वर्ष में 30 गांवों में पीने के पानी की हालत सुधारने तथा सभी क्षेत्रों में समान रूप से पानी का वितरण करने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। इस कार्य पर 3 करोड़ 26 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है।
                जिला उपायुक्त श्री मंदीप सिंह बराड़ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुधार के लिए नये नलकूप लगाने, प िपंग मशीनरी बदलने तथा पाईपलाईन बिछाने का काम किया गया है। गांव अजराना खुर्द में अतिरिक्त नलकूप लगाने, प प चै बर बनाने तथा पाईपलाईन बिछाने के काम पर 10 लाख 89 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है। इसके अतिरिक्त इंदबड़ी गांव में प प चै बर बनाने, प िपंग मशीनरी व पाईपलाईन के काम पर 5 लाख 88 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है। गांव पिपली में ग्रामीण लोगों को पेयजल के लिए नलकूप लगाया गया तथा प प चै बर, प िपंग मशीनरी के काम पर 19 लाख 24 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है।
                जिला के मांडी गांव में एक अलग से नलकूप लगाने, प प चै बर व मशीनरी के काम पर 13 लाख 41 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है। गांव वजीदपुर डेरा में पेयजल व्यवस्था करने के लिए नलकूप, प प चै बर व मशीनरी के काम पर 8 लाख 19 हजार रुपए की राशि ार्च की गई है। गांव ज्योतिसर में नलकूप लगाने का कार्य प्रगति पर है, जिस पर 7 लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं। गांव डंगाली में प प चै बर, नलकूप व प िपंग मशीनरी के काम पर 6 लाख 18 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। गांव बुहावा में नलकूप, प िपंग मशीनरी तथा वितरण व्यवस्था पर 6 लाख 91 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। गंाव प्रतापगढ़ में 7 लाख 34 हजार रुपए की राशि से नलकूप व प िपंग मशीनरी स्थापित की गई है।
                गांव गुहान में 3 लाख 91 हजार रुपए से नलकूप चै बर व पाईपलाईन बिछाई गई है। गांव धंतौड़ी में नलकूप, प प चै बर व मशीनरी के काम पर 12 लाख 61 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है, जिससे अतिरिक्त नलकूप पेयजल के लिए तैयार किया गया है। गांव मलिकपुर में 8 लाख 53 हजार रुपए से नलकूप, प प चै बर व मशीनरी स्थापित की गई है। गांव मोहड़ी में सवा 17 लाख रुपए से पेयजल व्यवस्था में सुधार किया गया है। खेड़ी शहीदां में पेयजल क्षमता में बढ़ोत्तरी करने के लिए 20 लाख 28 हजार रुपए की राशि से नलकूप, प प चै बर व मशीनरी स्थापित की गई है। गांव टाटकी में 17 लाख 37 हजार रुपए से, गांव डांडला, छपरा, बींट में 20 लाख 31 हजार रुपए से पेयजल वितरण व्यवस्था को सुधारा गया है।
                जिला के गांव पिंडारसी में 15 लाख 34 हजार रुपए से तथा च मु कलां में 14 लाख 39 हजार रुपए से पेयजल व्यवस्था में सुधार किया गया है। गांव बड़ौंदी, डेरा व बरोट में 15 लाख 82 हजार रुपए से पाईपलाईन बदलने का काम प्रगति पर है। अमीन गांव में 4 लाख 51 हजार रुपए से नलकूप, प प चै बर का काम किया जागए। गांव ठौल में 6 लाख 12 हजार रुपए से तथा चडूनी जाटान में 13 लाख 52 हजार रुपए से नये नलकूप लगाए गए हैं। गांव बचकी में 23 लाख 20 हजार रुपए से नलकूप व प प चै बर तथा अडोया में 5 लाख 65 हजार रुपए में से तथा बकाली में 2 लाख 89 हजार रुपए से नलकूप लगाया गया है। इसके अतिरिक्त गांव दयालपुर में 7 लाख 31 हजार रुपए से पानी सप्लाई की व्यवस्था को सुधारा जा रहा है। दुनियामाजरा में 6 लाख 28 हजार रुपए से तथा अंटहेड़ी में 7 लाख रुपए से व गांव रावा में 7 लाख 41 हजार रुपए की राशि खर्च करके नये नलकूप लगाए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें