गुरुवार, 22 दिसंबर 2011

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में 18वें राज्यस्तरीय युवा उत्सव के उदघाटन में हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री सुखबीर सिंह कटारिया ने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधि बढ़ाने तथा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार खेल सिटी तथा खेल अधिकार बनाने की दिशा में कार्य कर रही है तीन दिवसीय युवा उत्सव में प्रदेश भर के करीब 400 बच्चे भाग ले रहे हैं


ASHOK YADAV KURUKSHETRA
कुरुक्षेत्र 22 दिस बर -  हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री सुखबीर सिंह कटारिया ने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधि बढ़ाने तथा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार खेल सिटी तथा खेल अधिकार बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। हरियाणा प्रदेश गत वर्षों में युवा खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत स्पोटर्स पावर के रूप में उभरा है।



                श्री सुखबीर सिंह कटारिया ने यह विचार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में 18वें राज्यस्तरीय युवा उत्सव के उदघाटन समारोह में मु य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उनके साथ खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव हरियाणा श्री आरपी चंद्र, उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के संयुक्त निदेशक सतपाल शर्मा व थानेसर के एसडीएम सतबीर सिंह कुंडु भी उपस्थित थे।  24 दिस बर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय युवा उत्सव में प्रदेश भर के करीब 400 बच्चे भाग ले रहे हैं।
                श्री कटारिया ने युवा उत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को एक मंच मिलता है, जिससे वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। इन कलाकारों को हार-जीत की परवाह किए बिना मंच पर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए। राज्यस्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को जनवरी माह में बैंगलोर में होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में भेजा जाएगा। इस उत्सव में चयनित कलाकारों का 10 दिन का कै प लगाकर उन्हें प्रदर्शन से स बंधित बारीकियां बताई जाएं।
                उन्होंने कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत युवा शक्ति है, जिसका लोहा अमरीका जैसे देशों ने भी माना है। युवा शक्ति ने पूरे विश्व में विभिन्न क पनियों में बड़े-बड़े ओहदों पर अपनी काबलियत दर्ज करवाई है। हरियाणा प्रदेश मु यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कुशल नेतृत्व में हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। प्रदेश एजुकेशन हब के रूप में उभरा है। यहां पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान खुल रहे हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए तथा ग्रामीण स्तर के खिलाडिय़ों की पहचान के लिए स्पैट योजना चलाई हुई है, जिसके अंतर्गत खिलाडिय़ों को छात्रवृति देने के साथ-साथ उन्हें ग्रामीण व जिलास्तर पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। मु यमंत्री की घोषणा पदक लाओ और पर पाओ काफी कारगर सिद्ध हो रही है, जिसकी बदौलत कॉमन वैल्थ खेलों तथा अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाडिय़ों ने अपना प्रचम लहराया है। कॉमन वैल्थ खेलों में कई देशों के मुकाबले हरियाणा राज्य के खिलाडिय़ों के पदक अधिक थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के लोक गीत, सांग, रागिनी का बहुत महत्व है।
                श्री आरपी चंद्र ने कहा कि भारत देश में 13 से 15 वर्ष की आयु की 40 प्रतिशत आबादी है। यह युवा पीढ़ी जब सही दिशा में कार्य करती है, तो चमत्कार होना स्वाभाविक है। जर्मनी जैसे देशों ने द्वितीय विश्व युद्ध में दुनिया के सामने युवा शक्ति का उदाहरण पेश किया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल योजनाओं की बदौलत प्रदेश के खिलाडिय़ों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कॉमन वैल्थ खेलों में प्रदेश के खिलाडिय़ों ने 66 देशों को पछाड़ा था जो कि गौरव की बात है। उन्होंने उ मीद जताई कि बेंगलोर में होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में भी प्रदेश के कलाकार अपना शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के कलाकार हरविंद्र राणा ने शिव स्तुति और दुनिया से न्यारा हरियाणा हारा गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के संयुक्त निदेशक सतपाल शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के अंत में प्रधान सचिव हरियाणा आरपी चंद्र ने मु य अतिथि को स्मृति चिहन भेंट किया। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुलतान सिंह तथा प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें