शुक्रवार, 23 दिसंबर 2011

24 दिस बर को जिला में प्राध्यापक योग्यता टेस्ट 2011 की युजीसी की नेट, जेआरएफ परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलरहित स पन्न करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा-144 लागू मंदीप सिंह बराड़ जिलाधीश


कुरुक्षेत्र 23 दिस बर -  जिलाधीश श्री मंदीप सिंह बराड़ ने जिला में प्राध्यापक योग्यता टेस्ट 2011 की युजीसी की नेट, जेआरएफ परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलरहित स पन्न करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा-144 लागू कर दी है, जिसके तहत परीक्षा केंद्रों के इस क्षेत्र में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी होगी।
                जिलाधीश ने जारी आदेशों में कहा कि ये परीक्षाएं 24 दिस बर को जिला में आयोजित की जा रही हैं। इन आदेशों के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति घातक हथियार, अग्नेय अस्त्र व मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगा। परीक्षा केंद्रों में डयूटी पर स्टाफ, परीक्षार्थी व पुलिस कर्मचारी ही प्रवेश कर सकेंगे। परीक्षा के दिन फोटोस्टेट मशीन चलाने वाले दुकानदार अपनी फोटोस्टेट मशीनें आपरेट नहीं कर सकेंगे। ये आदेश समस्त जिला में लागू रहेंगे तथा आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध स त कार्यवाही की जाएगी।


जिला उपायुक्त श्री मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी नींव है, जिसके दम पर बच्चों की आगे की जिंदगी निर्भर करती है कि यदि शिक्षा रूपी नींव मजबूत होगी, तो बच्चे जीवन के क्षेत्र में शानदार सफलता हासिल करेंगे।


ASHOK YADAV
कुरुक्षेत्र 23 दिस बर -  जिला उपायुक्त श्री मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी नींव है, जिसके दम पर बच्चों की आगे की जिंदगी निर्भर करती है कि यदि शिक्षा रूपी नींव मजबूत होगी, तो बच्चे जीवन के क्षेत्र में शानदार सफलता हासिल करेंगे।
                श्री मंदीप सिंह बराड़ आज स्थानीय महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्कूल एक ऐसा मंच है, जहां बच्चों को उनकी योग्यता के अनुसार आगे बढऩे का मौका मिलता है। बच्चों के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। उस पर जोर दिया जाना चाहिए। बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए अन्य गतिविधियों में भागीदारी भी जरूरी है, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास व ज्ञान की बढ़ोत्तरी होती है। उन्होंने स्कूल में आधुनिक व प्राचीन संस्कृति के संयोग पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हालांकि सरकार ने शिक्षा का अधिकार लागू किया है, इसके बावजुद बच्चों का लगातार मूल्यांकन जरूरी है।
                उपायुक्त ने कहा कि कुछ बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में, कुछ खेलों में तथा कुछ बच्चे सांस्कृतिक प्रतिभा रखते हैं। ऐसे बच्चों को अपनी प्रतिभा में निखार के लिए उचित मार्गदर्शन की जरुरत पड़ती है। यदि उचित मार्गदर्शन मिल जाता है, तो बच्चे जीवन के क्षेत्र में सफलता जरूर हासिल करते हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षण संस्था की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसके लिए प्रबंधन समिति, स्कूल, स्टाफ व अभिभावकों को बधाई दी। इस अवसर पर शिक्षा समिति के प्रधान हुकम सिंह चौहान, क्षेत्रीय सभा के प्रधान राजेंद्र तंवर, सुभाष तंवर, क्षेत्रीय सभा के जनरल सेके्रटरी राजकरण तंवर, गजे सिंह, कर्ण सिंह चौहान, धर्मपाल, संजीव राणा, मोहन सिंह व प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।


हरियाणा के वित्त मंत्री सरदार हरमोहिंद्र सिंह ने महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह शिक्षण संस्था को एक लाख रुपए अनुदान देने की घोषणा की


ASHOK YADAV KURUKSHETRA

कुरुक्षेत्र 23 दिस बर हरियाणा के वित्त मंत्री सरदार हरमोहिंद्र सिंह च_ा  ने  कहा कि आज प्रतियोगिता के युग मेंवही बच्चे व स्कूल जीवन के क्षेत्र में आगे निकल पाएंगे, जो कड़ी मेहनत के बल पर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान पाएंगे।
                सरदार हरमोहिंद्र सिंह च_ा आज स्थानीय महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मु य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज प्रतियोगिता का युग है। वहीं संस्थाएं व बच्चे अपने अस्तित्व को कायम रख पाएंगी, जो बदलते युग के साथ कड़ी मेहनत के दम पर अच्छे परिणाम दि ााकर बच्चों का भविष्य उज्जवल करेंगी। उन्होंने महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्था ने थोड़ी सी अवधि में इतनी तेजी से प्रगति करके अच्छे परिणाम दिखाए हैं, जिसके लिए संस्था के प्रबंधन स्टाफ, प्रिंसीपल बधाई के पात्र हैं।
                वित्त मंत्री ने कहा कि इस संस्था को हमेशा से मैं अपने परिवार का हिस्सा मानता हूं और हमेशा से इस संस्था के साथ मेरा आत्मिक लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि इस संस्था से जुड़ी हुई प्रबंधन कमेटी ने हमेशा से हर कदम पर मेरा साथ दिया है। इसी कारण से मैं भी इस संस्था को सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहा हूं। वैसे भी इस क्षेत्र के विकास के लिए वे अपने आप को विधायक की बजाय सेवक ज्यादा मानता हूं। लोगों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा से जुड़ा रहा हूं। वित्त मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। श्री च_ा ने शिक्षण संस्था को एक लाख रुपए अनुदान देने की घोषणा की।
                महाराणा प्रताप प्रबंधन समिति के प्रबंधक श्री महेंद्र सिंह तंवर ने वित्त मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि इस संस्था द्वारा छात्रों का लगातार मूल्यांकन व कड़ी मेहनत शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को आगे लाने में सहायक है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के विकास में इस संस्था का विशेष योगदान है। स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमती एनी फिलिप ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जाता है। प्रबंधन समिति द्वारा अनुकूल शैक्षणिक वातावरण तथा ढंाचागत सुविधाएं जुटाने के फलस्वरूप इस संस्था के बच्चे हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा जीव विज्ञान की प्रयोगशाला स्थापित करने के साथ-साथ पुस्तकालय की स्थापना से बच्चों के ज्ञान में बढ़ोत्तरी हुई है।
                दसवीं व 12वीं कक्षा में बच्चों ने जिलास्तर पर उल्लेखनीय परिणाम पाए हैं। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रबंधन समिति की ओर से वित्त मंत्री को स्मृति चिहन देकर स मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षा समिति के प्रधान हुकम सिंह चौहान, क्षेत्रीय सभा के प्रधान राजेंद्र तंवर, सुभाष तंवर, क्षेत्रीय सभा के जनरल सेके्रटरी राजकरण तंवर, गजे सिंह, कर्ण सिंह चौहान, धर्मपाल, संजीव राणा, मोहन सिंह व प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।


गुरुवार, 22 दिसंबर 2011

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में 18वें राज्यस्तरीय युवा उत्सव के उदघाटन में हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री सुखबीर सिंह कटारिया ने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधि बढ़ाने तथा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार खेल सिटी तथा खेल अधिकार बनाने की दिशा में कार्य कर रही है तीन दिवसीय युवा उत्सव में प्रदेश भर के करीब 400 बच्चे भाग ले रहे हैं


ASHOK YADAV KURUKSHETRA
कुरुक्षेत्र 22 दिस बर -  हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री सुखबीर सिंह कटारिया ने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधि बढ़ाने तथा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार खेल सिटी तथा खेल अधिकार बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। हरियाणा प्रदेश गत वर्षों में युवा खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत स्पोटर्स पावर के रूप में उभरा है।



                श्री सुखबीर सिंह कटारिया ने यह विचार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में 18वें राज्यस्तरीय युवा उत्सव के उदघाटन समारोह में मु य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उनके साथ खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव हरियाणा श्री आरपी चंद्र, उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के संयुक्त निदेशक सतपाल शर्मा व थानेसर के एसडीएम सतबीर सिंह कुंडु भी उपस्थित थे।  24 दिस बर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय युवा उत्सव में प्रदेश भर के करीब 400 बच्चे भाग ले रहे हैं।
                श्री कटारिया ने युवा उत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को एक मंच मिलता है, जिससे वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। इन कलाकारों को हार-जीत की परवाह किए बिना मंच पर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए। राज्यस्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को जनवरी माह में बैंगलोर में होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में भेजा जाएगा। इस उत्सव में चयनित कलाकारों का 10 दिन का कै प लगाकर उन्हें प्रदर्शन से स बंधित बारीकियां बताई जाएं।
                उन्होंने कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत युवा शक्ति है, जिसका लोहा अमरीका जैसे देशों ने भी माना है। युवा शक्ति ने पूरे विश्व में विभिन्न क पनियों में बड़े-बड़े ओहदों पर अपनी काबलियत दर्ज करवाई है। हरियाणा प्रदेश मु यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कुशल नेतृत्व में हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। प्रदेश एजुकेशन हब के रूप में उभरा है। यहां पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान खुल रहे हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए तथा ग्रामीण स्तर के खिलाडिय़ों की पहचान के लिए स्पैट योजना चलाई हुई है, जिसके अंतर्गत खिलाडिय़ों को छात्रवृति देने के साथ-साथ उन्हें ग्रामीण व जिलास्तर पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। मु यमंत्री की घोषणा पदक लाओ और पर पाओ काफी कारगर सिद्ध हो रही है, जिसकी बदौलत कॉमन वैल्थ खेलों तथा अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाडिय़ों ने अपना प्रचम लहराया है। कॉमन वैल्थ खेलों में कई देशों के मुकाबले हरियाणा राज्य के खिलाडिय़ों के पदक अधिक थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के लोक गीत, सांग, रागिनी का बहुत महत्व है।
                श्री आरपी चंद्र ने कहा कि भारत देश में 13 से 15 वर्ष की आयु की 40 प्रतिशत आबादी है। यह युवा पीढ़ी जब सही दिशा में कार्य करती है, तो चमत्कार होना स्वाभाविक है। जर्मनी जैसे देशों ने द्वितीय विश्व युद्ध में दुनिया के सामने युवा शक्ति का उदाहरण पेश किया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल योजनाओं की बदौलत प्रदेश के खिलाडिय़ों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कॉमन वैल्थ खेलों में प्रदेश के खिलाडिय़ों ने 66 देशों को पछाड़ा था जो कि गौरव की बात है। उन्होंने उ मीद जताई कि बेंगलोर में होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में भी प्रदेश के कलाकार अपना शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के कलाकार हरविंद्र राणा ने शिव स्तुति और दुनिया से न्यारा हरियाणा हारा गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के संयुक्त निदेशक सतपाल शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के अंत में प्रधान सचिव हरियाणा आरपी चंद्र ने मु य अतिथि को स्मृति चिहन भेंट किया। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुलतान सिंह तथा प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस वर्ष में 30 गांवों में पीने के पानी की हालत सुधारने तथा सभी क्षेत्रों में समान रूप से पानी का वितरण करने के लिए 3 करोड़ 26 लाख रुपए की राशि खर्च की गई मंदीप सिंह बराड़ उपायुक्त


ASHOK YADAV KURUKSHETRA

कुरुक्षेत्र 22 दिस बर - जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस वर्ष में 30 गांवों में पीने के पानी की हालत सुधारने तथा सभी क्षेत्रों में समान रूप से पानी का वितरण करने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। इस कार्य पर 3 करोड़ 26 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है।
                जिला उपायुक्त श्री मंदीप सिंह बराड़ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुधार के लिए नये नलकूप लगाने, प िपंग मशीनरी बदलने तथा पाईपलाईन बिछाने का काम किया गया है। गांव अजराना खुर्द में अतिरिक्त नलकूप लगाने, प प चै बर बनाने तथा पाईपलाईन बिछाने के काम पर 10 लाख 89 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है। इसके अतिरिक्त इंदबड़ी गांव में प प चै बर बनाने, प िपंग मशीनरी व पाईपलाईन के काम पर 5 लाख 88 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है। गांव पिपली में ग्रामीण लोगों को पेयजल के लिए नलकूप लगाया गया तथा प प चै बर, प िपंग मशीनरी के काम पर 19 लाख 24 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है।
                जिला के मांडी गांव में एक अलग से नलकूप लगाने, प प चै बर व मशीनरी के काम पर 13 लाख 41 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है। गांव वजीदपुर डेरा में पेयजल व्यवस्था करने के लिए नलकूप, प प चै बर व मशीनरी के काम पर 8 लाख 19 हजार रुपए की राशि ार्च की गई है। गांव ज्योतिसर में नलकूप लगाने का कार्य प्रगति पर है, जिस पर 7 लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं। गांव डंगाली में प प चै बर, नलकूप व प िपंग मशीनरी के काम पर 6 लाख 18 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। गांव बुहावा में नलकूप, प िपंग मशीनरी तथा वितरण व्यवस्था पर 6 लाख 91 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। गंाव प्रतापगढ़ में 7 लाख 34 हजार रुपए की राशि से नलकूप व प िपंग मशीनरी स्थापित की गई है।
                गांव गुहान में 3 लाख 91 हजार रुपए से नलकूप चै बर व पाईपलाईन बिछाई गई है। गांव धंतौड़ी में नलकूप, प प चै बर व मशीनरी के काम पर 12 लाख 61 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है, जिससे अतिरिक्त नलकूप पेयजल के लिए तैयार किया गया है। गांव मलिकपुर में 8 लाख 53 हजार रुपए से नलकूप, प प चै बर व मशीनरी स्थापित की गई है। गांव मोहड़ी में सवा 17 लाख रुपए से पेयजल व्यवस्था में सुधार किया गया है। खेड़ी शहीदां में पेयजल क्षमता में बढ़ोत्तरी करने के लिए 20 लाख 28 हजार रुपए की राशि से नलकूप, प प चै बर व मशीनरी स्थापित की गई है। गांव टाटकी में 17 लाख 37 हजार रुपए से, गांव डांडला, छपरा, बींट में 20 लाख 31 हजार रुपए से पेयजल वितरण व्यवस्था को सुधारा गया है।
                जिला के गांव पिंडारसी में 15 लाख 34 हजार रुपए से तथा च मु कलां में 14 लाख 39 हजार रुपए से पेयजल व्यवस्था में सुधार किया गया है। गांव बड़ौंदी, डेरा व बरोट में 15 लाख 82 हजार रुपए से पाईपलाईन बदलने का काम प्रगति पर है। अमीन गांव में 4 लाख 51 हजार रुपए से नलकूप, प प चै बर का काम किया जागए। गांव ठौल में 6 लाख 12 हजार रुपए से तथा चडूनी जाटान में 13 लाख 52 हजार रुपए से नये नलकूप लगाए गए हैं। गांव बचकी में 23 लाख 20 हजार रुपए से नलकूप व प प चै बर तथा अडोया में 5 लाख 65 हजार रुपए में से तथा बकाली में 2 लाख 89 हजार रुपए से नलकूप लगाया गया है। इसके अतिरिक्त गांव दयालपुर में 7 लाख 31 हजार रुपए से पानी सप्लाई की व्यवस्था को सुधारा जा रहा है। दुनियामाजरा में 6 लाख 28 हजार रुपए से तथा अंटहेड़ी में 7 लाख रुपए से व गांव रावा में 7 लाख 41 हजार रुपए की राशि खर्च करके नये नलकूप लगाए गए हैं।

सोमवार, 19 दिसंबर 2011

जिला संकट समूह की बैठक 21 दिस बर को प्रात: 10.30 बजे उपायुक्त कार्यालय में होगी ...अशोक बांसल नगराधीश


ASHOK YADAV, .
कुरुक्षेत्र 19 दिस बर -    जिला संकट समूह की बैठक 21 दिस बर को प्रात: 10.30 बजे उपायुक्त कार्यालय में होगी, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ करेंगे। इस बैठक में कैमिकल से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेषज्ञों द्वारा दिए जाने वाले मार्गदर्शन व बचाव उपायों पर विचार किया जाएगा। यह जानकारी नगराधीश अशोक बांसल ने दी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लोगों को कानूनी रूप से जागरूक करने के लिए जिला के विभिन्न गांवों में कानूनी साक्षरता शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य लोगों को विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी देंगे


Ashok Yadav
कुरुक्षेत्र 19 दिस बर-  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लोगों को कानूनी रूप से जागरूक करने के लिए जिला के विभिन्न गांवों में कानूनी साक्षरता शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य लोगों को विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी देंगे।
                जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मु य न्यायिक दंडाधिकारी रंजना अग्रवाल ने बताया कि एडवोकेट अशोक कुमार एक जनवरी 2012 को खानपुर कौलियां में लोगों को हिंदु मैरिज, क्रिश्चियन मैरिज अधिनियम, मुस्लिम महिलाओं के सुरक्षा अधिनियम, विशेष विवाह अधिनियम, बाल विवाह से स बंधित कानून, सरंक्षक अधिनियम, मैटरनिटी लाभ से स बंधित कानूनों के बारे में जानकारी देंगे।  8 जनवरी को गांव उदारसी में एडवोकेट पंकज धींगड़ा मेडीकल टर्मीनेशन आफ प्रैगनेंसी एक्ट, कन्या भू्रण हत्या, महिला सशक्तिकरण, दहेज प्रतिबंध अधिनियम, दहेज हत्या से स बंधित कानूनों, कामकाजी महिलाओं के शोषण से स बंधित कानूनों के बारे में जानकारी देंगे।
                उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को गांव बारवा में एडवोकेट राकेश अरोड़ा हिंदू गोद तथा पालन पोषण से स बंधित कानून, घरेलू हिंसा से पीडि़त महिलाओं की सुरक्षा से स बंधित कानून तथा महिलाओं को अत्याचार से बचाने से स बंधित कानूनों के बारे में जानकारी देंगे।  22 जनवरी को गांव किरमिच में एडवोकेट मंजु कौशिक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन-जाति, पिछड़ा वर्ग के अधिकारों तथा अत्याचार से बचाने से स बंधित कानून, श्रमिक तथा औद्योगिक अधिनियम, औद्योगिक झगड़ों से स बंधित कानून, बाल मजदूरी तथा बंदियों से स बंधित कानून के बारे में तथा 29 जनवरी को गांव सिरसमा में एडवोकेट हरमन खुब्बर मोटर व्हीकल के मुआवजा से स बंधित कानून, कामकाजी लोगों को मुआवजे से स बंधित कानून तथा रेलवे दुर्घटना में मुआवजे से स बंधित, भूमि अधिग्रहण से स बंधित कानूनों के बारे में बताएंगे।
                5 फरवरी को गांव बुहावा में एडवोकेट राजेंद्र कुमार अवैध व्यवसाय, लोक अदालत व निशुल्क कानूनी सहायता, हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 तथा 12 फरवरी को बरगट जाटान में एडवोकेट सुभाष शर्मा खाद्य वस्तुओं में मिलावट, हरियाणा लोक अदालत, मेडीएशन सलाह तथा सौदेबाजी से स बंधित कानूनी पहलुओं के बारे में जागरूक करेंगे।  19 फरवरी को गांव बुढा में एडवोकेट रूपिंद्र पाल सिंह विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों, मानवाधिकारों, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, एडस से स बंधित कानूनों के बारे में तथा 26 फरवरी को गांव बपदी में एडवोकेट गजे सिंह सूचना अधिकार, माता-पिता के कल्याण तथा वरिष्ठ नागरिकों से स बंधित कानून, सामाजिक सुरक्षा अधिनियम तथा 4 मार्च को गांव खैरा में एडवोकेट सुभाष तंवर सामाजिक न्याय एवं विकास तथा विद्यार्थियों को रैगिंग से बचाने से स बंधित कानून तथा कानूनी उपचार से स बंधित कानूनों के बारे में जागरूक करेंगे।  11 मार्च को गांव ध्यांगला में एडवोकेट हरमन खुब्बर सामाजिक सुधार तथा पर्यावरण एवं प्रदूषण से स बंधित कानूनों के बारे में, 18 मार्च को गांव छपरी में एडवोकेट राकेश त्यौड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा आधिपत्य एवं भारतीय एकता, स्वास्थ्य विज्ञान, स्वच्छता से स बंधित कानूनों तथा 25 मार्च को गांव धंतौड़ी में अमित शर्मा कानूनी सेवा प्राधिकरण की भूमिका, संवैधानिक मूल्यों, अध्यात्मिकता तथा साईबर अपराध से स बंधित कानूनों के बारे में जानकारी देंगे।

हरियाणा की प्राचीन पर परा कला व संस्कृति को जिंदा रखने के लिए सूचना व जन स पर्क विभाग की तरफ से जिलास्तर पर सांझी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन नवरात्रों के दौरान पूरे नौ दिन सांझी के गीत गाए जाते हैं देव राज सिरोहीवाल जिला सूचना एवं जन स पर्क अधिकारी


ASHOK YADAV KURUKSHETRA,
कुरुक्षेत्र 19 दिस बर -     हरियाणा की प्राचीन पर परा कला व संस्कृति को जिंदा रखने के लिए सूचना व जन स पर्क विभाग की तरफ से जिलास्तर पर सांझी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें प्रथम स्थान पर रहने वाली दीदार नगर की नीलम पुत्री जयंत राम को 2500 रुपए, द्वितीय स्थान पर रहने वाली दीदार नगर की उर्मिला पत्नी कुलवंत को दो हजार रुपए तथा तृतीय स्थान पर रहने वाली टेरी पब्लिक स्कूल की अनामिका को 1500 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर समेकित बाल विकास परियोजना की कार्यक्रम अधिकारी गुरविंद्र कौर मल्ही भी उपस्थित थी।
              श्रीमती गुरविंद्र कौर मल्ही ने बताया हरियाणा प्रदेश में सांझी पर परा को हमेशा से ही लोक संस्कृति की संवाहक माना गया है। हरियाणा की लोक संस्कृति में सांझी को आइना माना जाता है। प्रदेश में दशहरे से पहले 16 श्राद्धों के मध्यकाल में ग्रामीण आंचल में महिलाएं अपने घर आंगन की दीवारों पर सांझी के पर परागत भित्ती  चित्रों की रचना करती हैं। सांझी का अर्थ सांझ, सायं अथवा अर्चना से है। सांझी का क्षेत्र और स्वरूप जितना विस्तृत और विराट है, उसको बनाने के ढंग भी उतनी तरह के हैं। एक मान्यता के अनुसार कंवारी कन्याएं अच्छे जीवन साथी, सुख-स पत्ति, पशुधन और कुल बेल के बने रहने के लिए दैनिक वरदान की कामना से सांझी की पूजा करती हैं।
              जिला सूचना एवं जन स पर्क अधिकारी देव राज सिरोहीवाल ने बताया कि महिलाएं दीवार पर गोबर, खडिय़ा मिट्टी, चूडिय़ां, बटन, माचिस की तिलियां और गांवों में उपलब्ध सरकंडों की टुकडिय़ां व प्राकृतिक रंगों से विरासत में मिले हुनर से निखारती हैं। आकृति के हाथ, पैरों की मिट्टी के चांद, सितारों, कड़ी-छलकड़ी, हार, वर्णफूल, नथ, पायल, पाजेब, मुकुट और कंगन आदि गहनों से मंडित कर मोती, कांच, सीप, शंख व चूडिय़ों के टुकड़ों से सजाती हैं। दांतों की जगह चावल अथवा दाल के दाने और आंखों की जगह कोडिय़ां उपयोग की जाती हैं। विभिन्न रंगों के कपड़े पहनाए जाते हैं। सांझी की मूल आकृति के साथ अनेक प्रतीक भी बनाए जाते हैं, जिसमें नारी के सुहाग व प्रसाधन चिहन् शामिल हैं।
              उन्होंने बताया कि नवरात्रों के दौरान पूरे नौ दिन सांझी के गीत गाए जाते हैं और दशहरे के दिन इसे दीवार से उतारकर जल में विसर्जन के लिए नदी, तालाब और जोहड़ आदि में पर परागत ढंग से ले जाया जाता है। सांझी में देवी भावना निहित होती है। हरियाणा में बड़ी महिलाएं कन्याओं को सांझी बनाने के लिए सहयोग करती हैं। दशहरे के दिन सांझी को हलवा खिलाकर दीवार से उतारा जाता है और उसे विसर्जन के लिए ले जाया जाता है।

रविवार, 18 दिसंबर 2011

भारतीय रैडक्रास की हरियाणा शाखा द्वारा 7 दिवसीय राष्ट्रीय जुनियर रैड क्रास के प्रशिक्षण शिविर समापन समारोह 15 राज्यों से 247 स्वयं सेवकों ने भाग लिया


ASHOK YADAV

कुरुक्षेत्र 18 दिसबर
 हरियाणा के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव आवास विभाग श्री सुनील गुलाटी ने रैड क्रास के स्वयं सेवकों को शपथ दिलाई कि वे लडकियों को लडकों के बराबर का दर्जा देंगे,बडों का आदर करेंगे तथा हर काम को मुस्कराते हुए पूरा करेंगे। जागेगे,जगाएंगे,बेटी को बचायेगे, बेटी है घर का मान ये सबकों बताएगें।
श्री सुनील गुलाटी आज सन्नीहित सरोवर के किनारे पंजाबी धर्मशाला में 7 दिवसीय राष्ट्रीय जुनियर रैड क्रास के प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में स्वयं सेवकों को स बोधित कर रहे थे। इस शिविर का आयोजन भारतीय रैडक्रास की हरियाणा शाखा द्वारा किया गया था जिसमें 15 राज्यों से 247 स्वयं सेवकों ने भाग लिया। जिन राज्यों के स्वयं सेवक इस शिविर में आए उनमें आन्ध्र प्रदेश,तामीलनाडू, बिहार, छतिसगढ,हरियाणा, पंजाब ,दिल्ली, चण्डीगढ,गुजरात,हिमाचल प्रदेश,उतराखण्ड,उतर प्रदेश,नागालैण्ड, मेघालय, उडीसा शामिल हैं। श्री गुलाटी ने कहा कि ऐसे शिविरों से ब"ाों में नई उर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि वह देश कभी खतम नही होता जिसके ब"ाों में संस्कार जिन्दा रहते हैं। इस शिविर में संस्कार संस्कृति, प्रेम और आनन्द का भाव देखने को मिला। उन्होंने कहा कि कुदरत के अनुसार लडकियां लडकों से ज्यादा होनी चाहिए ऐसा तभी स ाव होगा जब हमारी सोच लडकियों के प्रति लडकों के बराबर होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लडकियां सुबह से लेकर शाम तक काम करती हैं। मां-बहनों की इ"ात होगी तो कन्या भू्रण हत्या पर अंकुश लगेगा। आज लडकियां किसी भी क्षेत्र में लडकों से कम नही हैं। लडकियां हवाई जहाज ,बस,टे्रेन चला सकती हैं। उन्होंने स्वयं सेवकों से कहा कि हमेशा बडों का आदर करना सीखे बडे लोग बरगद के पेड की तरह हैं जो आर्शीवाद देते हैं।
श्री सुनील गुलाटी ने इस समारोह में यमुनानगर रैड क्रास सोसायटी के सचिव श्री श्याम सुन्दर को आपसी इन्डिया संस्था का ब्राण्ड अ बेस्उर होने के कारण 1 लाख रूपये का चैक प्रदान किया। श्री श्याम सुन्दर ने भू्रण हत्या रोकने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने लडकी के पैदा होने पर लडकों की तरह कूआ पूजन की पर परा को आगे बढाकर लडकियों का मान स मान बढाया है।
इस समारोह में कोर्स निदेशक आर.सी.शर्मा, जिला सूचना एवं जन स पर्क अधिकारी देवराज सिरोहीवाल, जिला प्रशिक्षण अधिकारी राजेन्द्र सैनी,सडक सुरक्षा संगठन के प्रभारी लखविन्द्र सिहं ग्रेवाल उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री गुलाटी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता ब"ाों को पुरस्कार प्रदान किये। शोलो डांस में लडकों के वर्ग में उडीसा के शुभम गहीर प्रथम,कुरूक्षेत्र हरियाणा के दिपक द्वितीय ,सोनीपत हरियाणा के रोकी तृतीय रहे। लडकियों के वर्ग में आन्ध्र प्रदेश की सी.तेजाश्री प्रथम,सोनीपत हरियाणा के सोनिया और करनाल की पायल द्वितीय, आन्ध््रा प्रदेश की के.रोहिणी सत्य तृतीय रही। समूह नृत्य लडकों के वर्ग में हिमाचल प्रदेश प्रथम,दिल्ली द्वितीय तथा छतीसगढ,पंजाब तृतीय रहे। लडकियों के वर्ग में करनाल हरियाणा प्रथम,उउीसा द्वितीय तथा उतराखण्ड तृतीय स्थान पर रहे। शोलो सोंग में लडकों के वर्ग में सोनीपत हरियाणा के रोकी प्रथम,दिल्ली के पंकज द्वितीय तथा पंजाब के प्रिंस तृतीय रहे। लडकियों के वर्ग में उडीसा की रेखा रानी सरोनिया प्रथम,उतराखण्ड की सतना ठाकुर द्वितीय तथा चण्डीगढ की मिनाक्षी शर्मा तृतीय रही। समूह गान लडकों में मेघालय प्रथम,पंजाब द्वितीय तथा हिमाचल तृतीय स्थ्रान पर रहे। लडकियों के वर्ग में आन्/ा्र प्रदेश प्रथम,दिल्ली द्वितीय तथा उतराखण्ड तृतीय स्थान पर रहे। स्कीट में लडको केवर्ग में चण्डीगढ प्रथम,हरियाणा द्वितीय तथा आन्ध्र प्रदेश तृतीय रहे। लडकियों के वर्ग में उतराखण्ड प्रथम,हरियाणा सोनीपत द्वितीय तथा पंजाब तृतीय रहे। चमच दौड लडको के वर्ग में मेघालय के सुमित तिवारी प्रथम, चण्डीगढ के गितेश द्वितीय तथा हरियाणा के अतुल तृतीय रहे। लडकियों के वर्ग में आन्ध्र प्रदेश की सौजन्या प्रथम, हरियाणा की क्रिती द्वितीय ,हिमाचल की इन्दू राणा तृतीय रही। लक्की स्टार लडकों में हरियाणा के पवन प्रथम,हिमांशु शर्मा द्वितीय तथा बिन्दरपाल तृतीय रहे। लडकियों के वर्ग में छतिसगढ के तमेस वारी प्रथम,चण्डीगढ की कोमल द्वितीय तथा दिल्ली की सोनिया रावत तृतीय रही। लक्की स्टाल मेल वर्ग में बिहार के रामशंकर द्विवेदी प्रथम,नागालैण्ड के पवन कुमार द्वितीय तथा हरियाणा के प्रदीप तृतीय रहे। लडकियों के वर्ग में हरियाणा की शशी शर्मा प्रथम,मेघालय की पुष्पा विसवा द्वितीय तथ्राा गुजरात की चुहान फाल्गुनी तृतीय रही।
चित्रकला प्रतियोगिता में लडकों के वर्ग नागालैण्ड के राणा हलधर प्रथम तथा हैदराबाद के शेख एफ बासा द्वितीय और मेघालय के अभिनाश सुनार तृतीय रहे। लडकियों के वर्ग में चण्डीगढ की मिनाक्षी शर्मा प्रथम, पंजाब की शौभा धीमान द्वितीय तथा आन्ध्र प्रदेश की बासा रचना तृतीय रही। भाषण प्रतियोगिता के लडकों के वर्ग में उडीसा विनीत पटेल प्रथम,चण्डीगढ के आशु द्वितीय उतर प्रदेश के सूरज पाण्डे तृतीय रहे। लडकियों के वर्ग में चण्डीगढ की रूपा शर्मा प्रथम,पंजाब की कोमल शर्मा द्वितीय तथा मेघालय की सुषमा चेतरी तृतीय रही। क्वीज प्रतियोगिता के लडकों के वर्ग में हिमाचल प्रथम,चण्डीगढ द्वितीय तथा मेघालय तृतीय रहे। लडकियों के वर्ग में हिमाचल प्रथम,हरियाणा द्वितीय तथा मेघालय तृतीय रहे। रंगोली मेें पंजाब प्रथम,चण्डीगढ तथा छतिसगढ द्वितीय और उतराखण्ड तृतीय स्थान पर रहे। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में आन्ध्र प्रदेश प्रथम,उतराखण्ड द्वितीय, गुजरात तृतीय रहे। बैस्ट काउंसलर लडकियों मेंं हिमाचल की रजना दादवार और लडकों के वर्ग में में छतिसगढ के प्रदीप कुमार साहू रहे। बैस्ट कोरडिनेटर में लडकियों में आर.वी.आर. लक्षमी आन्ध्र प्रदेश ,लडकों के वर्ग में नागालैण्ड के पी.के.चौध्ररी रहे।
इस समारोह में नागालैण्ड,गुजरात,मेघालय के ब"ाों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों का मन मोह लिया। कोर्स निदेशक आर.सी.शर्मा ने श्री सुनील गुलाटी को स्मृति चिहन देकर स मानित किया।

शुक्रवार, 16 दिसंबर 2011

हरियाणा के उद्योग एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला की अध्यक्षता में जिला लोक स पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 17 दिस बर


ASHOK YADAV
कुरुक्षेत्र 16 दिस बर -       हरियाणा के उद्योग एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला की अध्यक्षता में जिला लोक स पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 17 दिस बर को दोपहर बाद 3.30 बजे अग्रसेन स्कूल के सभागार में होगी।
                   उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने बताया कि इस बैठक में जन साधारण की 11 शिकायतें रखी गई हैं, जिनका मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धीमान ब्राहमण समाज सभा के प्रधान सुभाष चंद की शिकायत उपमंडलाधीश थानेसर से स बंधित है। गांव लोहारा थाना लाडवा वासी जरनैल सिंह की शिकायत जिला समाज कल्याण अधिकारी, गांव सिंघपुरा निवासी सुनीता देवी की शिकायत जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, बठला निवासी शीशा सिंह पुत्र सुंदर सिंह की शिकायत पुलिस अधीक्षक, पुरानी मंडी गऊशाला बाजार थानेसर निवासी डा. अनिल भास्कर की शिकायत नगर परिषद थानेसर से स बंधित है।
                   इसी प्रकार गांव मांगना मस्तगढ़ निवासी परमदीप सिंह की शिकायत हरियाणा राज्य परिवहन निगम में महा-प्रबंधक, गांव अमीनवासी सतेंद्र कौर व रेशमा की शिकायत उप-आबकारी एवं कराधान आयुक्त (कर) तथा जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य संजीव कुमार की शिकायत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शाहाबाद से स बंधित है। गांव कनीपलां निवासी श्यामलाल पुत्र रीछा राम की शिकायत यूएचबीवीएन के कार्यकारी अ िायंता, गांव मथाना निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र रतिराम की शिकायत सिविल सर्जन कुरुक्षेत्र तथा गांव खेड़ी ब्रहमणा निवासी पाती राम की शिकायत जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक से स बंधित है।


हुक्का बार पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया कालेज के विद्यार्थियों व छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते जिलाधीश मंदीप सिंह बराड़



ASHOK YADAV

कुरुक्षेत्र 16 दिस बर -       कालेज के विद्यार्थियों व छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला कुरुक्षेत्र में हुक्का बार पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। त बाकु के दुष्प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य के हित में यह कदम उठाया है।
                   जिलाधीश मंदीप सिंह बराड़ ने भारतीय आपराधिक प्रक्रिया 1973 की धारा-144 के तहत हुक्का बार पर प्रतिबंध के आदेश पारित किए हैं। जिला में यह आदेश 16 दिस बर से प्रभावी होंगे। इन आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि हुक्का में प्रयोग होने वाले त बाकु, शीरा में निकोटीन होता है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। उन्होंने कहा कि इन हुक्का बार में बड़े स्तर पर लोगों के स्वास्थ्य को जोखिम में डाला जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के ड्रग कन्ट्रोल अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे पुलिस अधिकारियों के साथ इन हुक्का बार पर छापा मार कर आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि इन आदेशों की उल्लंघना पर भारतीय दंड प्रकिया 1973 की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी।


देश के सैनिक सीमाओं पर हमारी रक्षा करते हैं। उनके परिवारों की रक्षा करना व उनका मान-स मान करना हम सबकी सामूहिक जि मेवारी है --मंदीप सिंह बराड़ उपायुक्त


ASHOK YADAV

कुरुक्षेत्र 16 दिस बर -       जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि वीर शहीदों के सेवा समर्पण और त्याग की भावना के कारण ही आज देश मजबूत और एकजुट होकर हर चुनौती का डटकर मुकाबला कर रहा है। ऐसे वीर शहीदों की कुर्बानी और बलिदान से हमेशा युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
                   श्री मंदीप सिंह बराड़ आज स्थानीय जिमखाना क्लब में जिला सैनिक बोर्ड द्वारा भारतीय सशस्त्र सेनाओं के स मान में आयोजित विजय दिवस समारोह में युद्ध विधवाओं व भूतपूर्व सैनिकों को संबोधित कर रहे थे। इस समारोह का आयोजन 1971 में भारत-पाक युद्ध में मारे गए शहीदों की याद में किया गया। उपायुक्त ने कहा कि आज देश को बाहरी सुरक्षा के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा व मजबूती की ाी जरूरत है। रक्षा सेनाओं के साथ-साथ देश के हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह एकजुट होकर देश की रक्षा व एकता के लिए काम करे। उन्होंने कहा कि हमारे देश के सैनिक सीमाओं पर हमारी रक्षा करते हैं। उनके परिवारों की रक्षा करना व उनका मान-स मान करना हम सबकी सामूहिक जि मेवारी है।
                   उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के उन वीर सैनिकों पर गर्व है, जो बिना कुछ सोचे-समझे देश की रक्षा के लिए जंग के मैदान में कूद जाते हैं। उन्होंने कहा कि सन् 1971 की विजय से पूरे विश्व ने भारतीय सेना की वीरता का लोहा माना था। यह एक ऐतिहासिक विजय थी, जिसमें बड़ी सं या में विरोधी सेना ने बिना शर्त अपने हथियार डालकर समर्पण किया था। उन्होंने कहा कि हमें उन वीर शहीदों की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देना है। देशहित मेें यह लड़ाई कई मुद्दों पर थी, जिसकी रक्षा के लिए हम हरसमय तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमें देश की बाहरी सुरक्षा के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा भी करनी है। भारत देश को मजबूत राष्ट्र त ाी बनाया जा सकता है, जब हम जाति, धर्म व क्षेत्र की लड़ाई बंद कर राष्ट्रीय भावना से देश के उत्थान के लिए कार्य करें। उपायुक्त ने शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए लोगों से अनुरोध किया कि देश की एकता के लिए हमेशा एकजुट होकर कार्य करें।
                   जिला सैनिक बोर्ड के उपाध्यक्ष कर्नल गरिन्द्र सिंह ने 1971 की लड़ाई के अपने संस्मरण सांझा करते हुए कहा कि इस जीत से पूरे विश्व ने ाारत की ताकत का लोहा माना था। ाारत शांति के साथ समस्या का हल चाहता था, परंतु पाकिस्तानी सेना ने हवाई हमला कर युद्ध की शुरुआत की थी। भारतीय सेनाओं के वीर सैनिकों ने पूरी ताकत व हौसले के साथ लड़ाई लड़ी तथा ढाका को चारों तरफ से नाकाबंदी कर घेर लिया और विरोधी सेना को हथियार डालने पर मजबूर कर दिया था। आज ही के दिन पाकिस्तान के जनरल नियाजी ने ढाका में 93 हजार सैनिकों के साथ ाारत के लै िटनेंट जनरल जगजीत सिंह के सामने हथियार डाले थे। आज तक विश्व के इतिहास में इतनी बड़ी सं या में हथियार डालना एक रिकार्ड है। भारत के इस युद्ध की बदौलत ही बांग्ला देश आजाद राष्ट्र बना। जिला सैनिक बोर्ड के सचिव मेजर बलविन्द्र सिंह ने कहा कि सैनिकों व शहीदों के परिवारों की हर संभव सहायता करना हमारा फर्ज है। मौत जीवन का एक अ िान्न अंग है, परंतु देश की रक्षा में शहीद होना बड़े गौरव की बात है और यह मौका किसी-किसी सैनिक को ही मिल पाता है। शहीदों के परिजन किसी ाी मौके पर निराश न हों। सैनिक बोर्ड व जिला प्रशासन उनकी हरसंभव मदद को हमेशा तैयार है। इससे पूर्व उपायुक्त श्री मंदीप सिंह बराड़, नगराधीश अशोक बंसल, जिला सैनिक बोर्ड के उपाध्यक्ष कर्नल गुरिंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक भूपेंद्र सिंह, जिला सैनिक बोर्ड के सचिव मेजर बलविन्द्र सिंह, सेना से सेवानिवृत अधिकारी तथा प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस की सलामी गार्ड ने शस्त्र उल्टे कर शहीदों को सलामी दी तथा बिगुल के संकेत पर शहीदों के स मान में दो मिनट का मौन धारण किया गया।
                   जिन युद्ध विधवाओं तथा शहीदों की माताओं को एक-एक हजार रुपए की राशि से स मानित किया गया, उनमें गांव निवारसी के सैनिक जगतार सिंह की पत्नी श्रीमती कुलदीप कौर, सोंटी जयनारायण की पत्नी पुष्पा देवी, गोबिन्दगढ़ के देशराज की पत्नी श्रीमती सुन्दरी देवी, बोडला के सुरेश कुमार की पत्नी श्रीमती ममता देवी, कत्लाहेड़ी के विक्रम सिंह की माता कमला देवी, शरीफगढ़ के अंग्रेज सिंह की पत्नी लखविंद्र कौर, हबाना के जगदीश की पत्नी ऊषा रानी, कनीपलां के सेवा सिंह की पत्नी हरभजन कौर, मथाना के बलवंत सिंह की पत्नी सुरजीत कौर अजराना कलां के रामेश्वर की पत्नी कृष्णा देवी, कलसा प्लाट के सुरजीत सिंह की पत्नी सतपाल कौर, धीरपुर के इंद्रपाल सिंह की माता गुरमीत कौर, बारना के सुरेंद्र सिंह की माता धन्नी देवी, जलबेड़ी के कृष्ण लाल के पिता चुडिय़ा राम, गंभीरखेड़ी के सुखदेव सिंह की पत्नी दलजीत कौर, हसनपुर के लखविंद्र सिंह की पत्नी सुखविंद्र कौर, मोहनपुर के सुरेंद्र सिंह की पत्नी हरदीप कौर, हंसाला के परमजीत की पत्नी दलजीत कौर, मिरन फार्म के ओमप्रकाश की पत्नी सत्या देवी, इस्माईलाबाद के बलबीर सिंह के पिता हुकम सिंह, कौलापुर के संजीव कुमार की माता पार्वती देवी, तलहेड़ी के जसविंद्र सिंह की पत्नी सिमरनजीत कौर, प्लाट न. 4 बाखली के निशान सिंह की पत्नी मंजीत कौर, दाऊमाजरा के जसवीर सिंह की पत्नी बलजीत कौर तथा भौर चनालहेड़ी के श्यामलाल की माता सुरक्षा देवी शामिल हैं।
                   इस अवसर पर जिला सैनिक बोर्ड के उपाध्यक्ष कर्नल गुरिंद्र सिंह, थानेसर के एसडीएम सतबीर सिंह कुुंडु, सेवानिवृत कर्नल केडीपी सिंह, पीपी शर्मा, सोढी, शहीद मेजर नीतिन बाली की माता आदर्श बाली व जिला सूचना एवं जन स पर्क अधिकारी देवराज सिरोहीवाल तथा शहीदों की विधवाएं व माता-पिता उपस्थित थे।