शुक्रवार, 11 नवंबर 2011

तीन दिवसीय हरियाणा राज्य अन्तर्केन्द्र जिम्रास्टिक प्रतियोगिता में 13 जिलों के 340 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं


Ashok Yadav Kurkshetra

कुरुक्षेत्र 11 नव बर -       खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक श्री ओपी सिंह ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जिम्रेजियम हाल में तीन दिवसीय हरियाणा राज्य अन्तर्केन्द्र जिम्रास्टिक प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में 13 जिलों के 340 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। श्री ओपी सिंह ने कहा कि जिम्रास्टिक खेल में अ यास व संयम की आवश्यकता है। इस खेल में कोच के मार्गदर्शन से खिलाड़ी अच्छी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपलब्ध साधनों से अच्छे परिणाम लाना ही एक खिलाड़ी की असली उपलब्धि मानी जाती है। इस अवसर पर उप-निदेशक खेल सुनीता शर्मा, एमएल बैरागी, पीसी गुप्ता, विश्वविद्यालय खेल निदेशक डॉ. दलेल सिंह, जिला खेल अधिकारी सुलतान सिंह उपस्थित थे।
                   आज के परिणाम इस प्रकार रहे। आठ वर्ष से कम आयु वर्ग में रोहतक प्रथम, भिवानी द्वितीय व गुडग़ांव तृतीय स्थान पर रहे। व्यक्तिगत में भिवानी से सन्नी प्रथम, रोहतक के आयुष द्वितीय और अ बाला के नितिन तृतीय स्थान पर रहे। अपरेटस लोर वर्ग में रोहतक के आयुष व रिदम प्रथम, अ बाला के नितिन द्वितीय तथा रोहतक के सन्नी ने तीसरा स्थान पाया। वॉल्टींग में भिवानी के सन्नी प्रथम, गुडग़ांव के युवराज द्वितीय व रोहतक के आयुष तृतीय स्थान पर रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें