बुधवार, 23 नवंबर 2011

फिल्म में नजर आएंगे अब प्रगतिशील किसान राज्य सरकार ने दिया कृषि विभाग को एक लाख का बजट, कुुरक्षेत्र जिले के 5 किसानों पर बनेगी 60 मिनट की फिल्म

Ashok Yadav Kurukshetra

कुरुक्षेत्र, 24 नवम्बर: प्रदेश के प्रगतिशील किसान अब फिल्मों में नजर आएंगे। कृषि विभाग ने कुरुक्षेत्र जिले में प्रगतिशील किसानों पर 60 मिनट की फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिले के 5 किसानों का नाम चयनित कर दिया है। राज्य सरकार ने   इस प्रोजैक्ट 1 लाख रुपए का बजट भी कृषि विभाग को दिया है। इस फिल्म की दिल्ली की सोल्यूशन एंटरटेनमैंट कंपनी तैयार करेगी। राज्य सरकार ने इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कृषि विभाग आतमा के अधिकारियों को आदेश दिए हैं। कृषि विभाग के एस.डी.ओ. जितेंद्र मेहता ने विशेष बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि प्रगतिशील किसानों को प्रोत्साहित करने ओर अन्य किसानों को आगे लाने के लिए राज्य सरकार ने एक विशेष योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रगतिशील किसानों पर फिल्म तैयार की जाएगी। कुरुक्षेत्र जिले मेें 5 किसानों का नाम चयनित कर लिया है। एक किसान की खेती, बागवानी ओर कृषि क्षेत्र से अन्य कार्यों को लेकर 12 मिनट की फिल्म बनाई जाएगी। इस प्रकार 5 किसानों को लेकर 60 मिनट की एक फिल्म तैयार हो जाएगी।  एक फिल्म पर 20 हजार रुपए खर्च आने की संभावना है। इस फिल्म के लिए एक लाख रुपए का बजट तय किया गया है। राज्य सरकार चाहती है कि इस फिल्म को दिल्ली दुरदर्शन ओर चंडीगढ़ ओर अन्य प्रसारण केंद्रों से दिखाया जाए। ताकि देश दुनिया के किसान इस फिल्म को देखकर कुछ प्रेरणा ले सके। कृषि विभाग के इस प्रोजैक्ट में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग चंडीगढ़ भी महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहा है।
बाक्स
हर साल बनेगी 5 अग्रणिम किसानों पर फिल्म
एस.डी.ओ. जितेंद्र मेहता ने कहा कि कृषि विभाग की तरफ हर साल 5 अग्रिम श्रेणी के 5 किसानों पर फिल्म बनाई जाएगी। ताकि अन्य किसान भी खेती के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सके।
बाक्स
किन किन किसानों पर बनेगी फिल्म
एस.डी.ओ. जितेंद्र मेहता का कहना है कि इस बार कृषि के क्षेत्र में गुरदयाल सिंह उमरी, मशरूम की पैदावर करने वाले किसान हरपाल सिंह बाजवा, बागवानी के लिए तलहेड़ी के किसान रणधीर सिंह कंबोज, हाई टेक खेती के लिए शाहबाद से आर.एस. रंधावा, पशु पालन के लिए प्रतापगढ़ के किसान तेजा सिंह को चयनित किया गया है। विभाग ने फिल्म बनाने काम शुरू कर दिया है।  
         

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें