बुधवार, 16 नवंबर 2011

प्रजातंत्र की मजबूती में लोकतंत्र के चौथे स्त भ प्रैस का बहुत बड़ा योगदान हर प्रकार के संघर्ष व आंदोलन में लोगों को जागरूक करने में मीडिया का हमेशा साकारात्मक योगदान रहा मंदीप सिंह बराड़ प्रैस दिवस के मौके पर जन उत्तरदायित्व की दिशा में मीडिया की भूमिका विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे

Ashok Yadav



कुरुक्षेत्र 16 नव बर - जिला उपायुक्त श्री मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि प्रजातंत्र की मजबूती में लोकतंत्र के चौथे स्त भ प्रैस का बहुत बड़ा योगदान है। इस स्त भ को निष्पक्ष व स्वतंत्र रहकर जनता की भावनाओं के अनुरूप अपनी लेखनी का उपयोग करके अपने दायित्व का वहन करना चाहिए।
                श्री मंदीप सिंह बराड़ आज स्थानीय नीलकंठी यात्री निवास में राष्ट्रीय प्रैस दिवस के मौके पर जन उत्तरदायित्व की दिशा में मीडिया की भूमिका विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम व उसके बाद हर प्रकार के संघर्ष व आंदोलन में लोगों को जागरूक करने में मीडिया का हमेशा साकारात्मक योगदान रहा है। इसलिए अब भी मीडिया को अपनी भूमिका उसी प्रकार से निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले माह जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए स पूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान में लोगों को प्रेरित करने में प्रैस का अच्छा योगदान रहा। अब फिर धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को विकास की डगर पर लाने के लिए प्रशासन ने अनेकों योजनाएं तैयार की हैं। उन योजनाओं की सफलता में भी मीडिया के महत्वपूर्ण योगदान की आवश्यकता है। उपायुक्त ने कहा कि सरकार और जनता के बीच में मीडिया एक सेतु के रूप में काम करता है। आम जनता की आवाज को निष्पक्ष ढंग से बुलंद करने में मीडिया का बहुत बड़ा योगदान है। इस विश्वास को हमेशा कायम रखा जाना चाहिए।
                पूर्व उपायुक्त डा. आरबी लांग्यान ने कहा कि समय के बदलाव के साथ-साथ प्रैस की जि मेदारियां भी बढ़ गई हैं। आज के समाज में गिरते सामाजिक मूल्यों के कारण सामाजिक ढंाचा कायम रखना बहुत बड़ी चुनौती है। सामाजिक मूल्यों की स्थापना व जनमत को बनाए रखने में मीडिया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने से आम जनता में भी विश्वसनीयता को कायम रखने में मदद मिलेगी। डा. लांग्यान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास को उजागर करके सामाजिक उत्थान में भूमिका निभाने वाले लोगों को प्रोत्साहन देने में लोकतंत्र के इस स्त भ का बड़ा योगदान है। इस लोकतंत्र के चौथे स्त भ को मजबूत स्त भ की तरह ही काम करने से उसकी विश्वसनीयता बरकरार रहेगी।
                वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रदीप आर्य ने कहा कि 1857 की क्रांति में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आज भी देश की एकता और अखंडता को कायम रखने में मीडिया का योगदान है। उन्होंने कहा कि मीडिया में निष्पक्षता व स्वतंत्रता कायम रख कर ही आगे बढऩे के प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। वरिष्ठ पत्रकार सौरभ चौधरी ने नैतिक मूल्यों की स्थापना में प्रैस के चौथे स्त भ की महत्वूर्ण भूमिका है।
                जिला सूचना व जन स पर्क अधिकारी श्री देवराज सिरोहीवाल जन उत्तरदायित्व की दिशा में मीडिया की भूमिका और भी ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में चुनौतियों का सामना करने के लिए मीडिया को और अधिक जि मेदारी से काम करके आम आदमी की आवाज को प्रशासन तक पंहुचाना होगा। इस मौके पर विभिन्न समाचार पत्रों व इलैक्ट्रोनिक मीडिया के संवाददाता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें