मंगलवार, 15 नवंबर 2011

28वें गन्ना पिराई सत्र का शुभारंभ किया शाहाबाद के विधायक अनिल धंतौड़ी व शाहाबाद सहकारी चीनी मिल के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने नम, गर्म हवा प्लांट मोबाइल सुविधा तथा मिट्टी जांच प्रयोगशाला का भी उदघाटन किया गया। किसानों के खेतों में गन्ना बीज उपचारित करने के लिए नम-गर्म हवा प्लांट की मोबाइल सुविधा हरियाणा में पहली बार शाहबाद शूगर मिल द्वारा शुरू की गई है।

Ashok Yadav Kurukshetra
28वें गन्ना पिराई सत्र का शुभारंभ किया शाहाबाद के विधायक अनिल धंतौड़ी व शाहाबाद सहकारी चीनी मिल के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने । इस पिराई सत्र में 75 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई का लक्ष्य रखा गया है, जिसके द्वारा 160 दिन में 7.50 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया जाएगा।

नम, गर्म हवा प्लांट मोबाइल सुविधा तथा मिट्टी जांच प्रयोगशाला का भी उदघाटन किया गया। किसानों के खेतों में गन्ना बीज उपचारित करने के लिए नम-गर्म हवा प्लांट की मोबाइल सुविधा हरियाणा में पहली बार शाहबाद शूगर मिल द्वारा शुरू की गई है। इससे किसानों को खेत में ही गन्ने के बीज को उपचारित करने की सुविधा मिलेगी। इस पिराई सत्र में सबसे पहले गन्ना लेकर आने वाले किसानों को स मानित भी किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा मिल में मार्च 2010 में 24 मेगावाट इन्सीडेंटल कोजेनरेशन प्लांट का शुभारंभ किया गया था। इस प्लांट द्वारा अब तक 2 करोड़ 82 लाख यूनिट सेे अधिक बिजली का उत्पादन किया जा चुका है। इस वर्ष किसानों की सुविधा के लिए मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू की गई है। इस प्रयोगशाला में किसानों को अपने खेतों की मिट्टी के सैपल तो स्वयं लाने होंगे, परंतु उसकी रिपोर्ट एवं सुझाव मिल कर्मचारियों द्वारा किसान के घर पंहुचाई जाएगी।

शाहाबाद सहकारी चीनी मिल ने राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी कार्यकुशलता के बल पर कई बार शाहाबाद क्षेत्र का नाम चमकाया है। 26 वर्ष के इस कार्यकाल में इस मिल ने 19 बार तकनीकी कार्यकुशलता, गन्ना विकास एवं वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में पुरस्कार प्राप्त किए। वर्ष 2003-04 में शाहाबाद मिल को राष्ट्रीय स्तर पर देश की ओवरआल सर्वोत्तम चीनी मिल के पुरस्कार से स मानित किया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें