बुधवार, 16 नवंबर 2011

धान की फसल की कटाई के बाद फसलों के अवशेषों को न जलाएं -- अवशेषों को जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है तथा खेतों में भूमि की उपजाऊ शक्ति भी नष्ट होती है -- मंदीप सिंह बराड़ जिला उपायुक्त

Ashok Yadav कुरुक्षेत्र 16 नव बर - जिला उपायुक्त श्री मंदीप सिंह बराड़ ने जिला के किसानों से अनुरोध किया है कि वे धान की फसल की कटाई के बाद फसलों के अवशेषों को न जलाएं। इन अवशेषों को जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है तथा खेतों में भूमि की उपजाऊ शक्ति भी नष्ट होती है।
                उपायुक्त ने आज जारी ब्यान में कहा कि आजकल किसान धान की फसल निकालने के बाद उनके अवशेषों में आग लगा देते हैं, जिससे आस-पास का वातावरण दुषित होता है। ऐसी कार्यवाही से सुक्ष्मजीवी जो भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने में सहायक होते हैं, वो भी नष्ट हो जाते हैं। खेतों में ऐसे अवशेष जलाना कानून रूप से जुर्म है। उपायुक्त ने किसानों से यह भी अपील की है कि धान की कटाई के बाद अवशेषों को न जलाएं।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें