गुरुवार, 3 नवंबर 2011

हरियाणवी पॉप की रंगारंग प्रस्तुतियों ने किया रत्नावली का आगाज



ASHOK YADAV KURUKSHETRA
कुरुक्षेत्र 01 नवम्बर
कुरुक्षेत्र विश्ववविद्यालय द्वारा आयोजित रत्नवावली प्रतियोगिता का 26वां आयोजन पूर्व की भांति हरियाणवी पॉप की पहली प्रस्तुति के साथ आरम्भ हुआ और दोपहर बाद तक श्री मद्भगवत गीता सदन तालियों व संगीत की आवाजों से गूंजता रहा। प्रतियोगिता में कुल प्रदेश भर से 9 टीमों ने भाग लिया। सबसे पहले मंच पर पूर्व वर्ष की ओवर आल विजेता टीम डीएवी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति कुछ इस प्रकार दी....भाभी चाल़ा होग्या री....। आरके एस डी कालेज कैथल की टीम ने जेठ मेरा दस पढरह्या सै है...मेरा देवर बीए पास..उतणी का अणपढ रहग्या हे जैऐ रोए नै रोप दिया चाल़ा.... की प्रस्तुतियों पर दर्शकों को हाल में झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के प्रति दर्शकों में इतना उत्साह रहा कि प्रतियोगिता के समापन तक हाल ठसा-ठस भरा रहा।
ओपन ऐयर  थियेटर में स्किट के माध्य से चुनावों पर हुए व्यंग्य
रत्नावली समारोह के पहले दिन ओपन ऐयर थियेटर में हरियाणवी हास्य नाटिकाओं की प्रतियोगिता आयोजित हुइ जिसमें प्रदेश भर से 15 टीमों ने भाग लिया। कमोबेश अधिकतर नाटिकाओं में व्यंग्य का विषय चुनाव और सामाजिक मुद्दे ही रहे। डीएवी कालेज यमुनानगर की टीम ने विक्रम बेताल स्किट का मंचन किया। पानीपत इंस्टीट्यूट आफ इंजिनियरिंग एण्ड टैक्रालाजी की टीम ने महिला उत्पीडन पर अपनी प्रस्तुति दी। इसी मंच से चुटकुला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। ठेठ हरियाणवी अंदाज के चुटकुलों और उनके प्रस्तुतिकरण ने श्रोताओं को हंसाकर लोटपोट कर दिया।
आरके सदन में हरियाणवी भजनों ने किया भक्ति रस का प्रवाह
रत्नावली समारोह के पहले दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आरके सदन में हरियाणवी भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने भाग लिया। मंच पर पहले आइ कुवि की टीम ने कृष्ण मुरारी सुनो म्हारी अर्ज........भजन की प्रस्तुति दी। उसके पश्चात डीएवी कालेज यमुनानगर की टीम ने धर्म छौडकै बंदे तनै पछताणा होगा....... सांई के दरबार मैं जाणा होगा रै.............., गर्वनमैंट पीजी कालेज करनाल की टीम ने अपना भजन ऋषि मुनी और ज्ञानी प्रभू ध्यावैं सांझ सबेरे तनै.. की प्रस्तुतियां दी। सभी प्रतिभागियों ने अपने गायन में इतना मीठापन जताया कि श्रोता प्रतियोगिता के समापन तक बंधे बैठे रहे।
सीनेट हाल में हुआ हरियाणवी में चिंतन
रत्नावली समारोह के पहले दिन सीनेट हाल में आयोजित हरियाणवी व्याख्यान प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 17 टीमों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने विचारों में ज्वलंत समस्याओं पर चिंतन किया और श्रोताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया। कौण कहवै सै हरियाणा सै कला क्षेत्र मैं बांझ...बिन रखवाली टूट जावै सै बड़े-बड़े रै बांध विषय पर कुवि यूटीडी के ऋषि ने अपना व्याख्यान दिया। जीबीएम कलेज की छात्रा गीत ने मंहगाई पर अपने विचार रखे। अधिकतर प्रतिभागियों ने भ्रूण हत्या को विषय बनाया व अपने तरीके से इस समस्या का विश्लेश्ण किया। नम्बर 1 हरियाणा पर भी प्रतिभागियों ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां की प्रतिभागी मीनू ने हरियाणा की संस्कृति को अपने विचारों के माध्यम से नम्बर वन दिखाया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें