शुक्रवार, 11 नवंबर 2011

जिला प्रशासन द्वारा 18 नव बर को जिलास्तरीय पंचायत महिला व युवा शक्ति अभियान का शुभारंभ


Ashok Yadav
कुरुक्षेत्र 11 नव बर -   जिलास्तर पर महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करने तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और पहल करते हुए जिला प्रशासन द्वारा 18 नव बर को जिलास्तरीय पंचायत महिला व युवा शक्ति अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पंचायती राज संस्थाओं की महिला प्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व साक्षर महिला समुह का स मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस स मेलन में महिलाएं खुलकर अपनी समस्याओं को रखने के साथ-साथ अपने अधिकारों के बारे में बात करेंगी।
                राजीव गांधी राज्य पंचायती राज एवं सामुदायिक विकास संस्थान नीलोखेड़ी व जिला विकास व पंचायती राज विभाग द्वारा आज लघु सचिवालय के काफे्रंस हॉल में अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया, जिसमें संस्थान की प्रतिनिधि वीना सहगल व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी श्री गगनदीप ने इस स मेलन की तैयारियों के बारे में विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि इस स मेलन में महिला प्रतिनिधि स्वतंत्र रूप से अपनी समस्याओं को रख सकेगी। इस स मेलन में जिला के सभी खंडों, पंचायत समितियों, जिला परिषदों व पंचायतों की महिला प्रतिनिधियों के भाग लेने के साथ-साथ समेकित बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग की महिलाएं भाग लेंगी। इस स मेलन में कमला फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, जिला कल्याण, समेकित बाल विकास की कार्यक्रम अधिकारी के साथ-साथ सभी खंडों के खंड विकास एवं पचंायत अधिकारियों ने भाग लिया।
                श्रीमती वीना सहगल ने बताया कि इस स मेलन में पंचायत व विकास विभाग के निदेशक श्री आनंद मोहन शरण मु य अतिथि होंगे। राजीव गांधी राज्य पंचायती राज तथा सामुदायिक विकास संस्थान नीलाखेड़ी करनाल की ओर से सभी प्रतिभागियों को एक किट भी दी जाएगी, जिसमें महिलाओं के उत्थान से स बंधित सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें