सोमवार, 7 नवंबर 2011

बिहार सिविल सेवा के प्रशासनिक अधिकारियों का एक दल आज कुरुक्षेत्र के दौरे पर जिला उपायुक्त श्री मनदीप सिंह बराड़


ASHOK YADAV KURUKSHETRA



कुरुक्षेत्र 06 नवबर
बिहार सिविल सेवा के प्रशासनिक अधिकारियों का एक दल आज कुरुक्षेत्र के दौरे पर पहुंचा। यह दल हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान गुडग़ांवा में हरियाणा प्रदेश के पारदर्शी प्रशासन व कार्यप्रद्धति का आंकलन करने के लिए प्रशिक्षण पर पहली बार आया हुआ है। अधिकारियों का दल कृषि, वित, पर्यटन व शहरी व  ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में हुए विकास को देाने के लिए पहुंचा है। इस दल ने आज सूचना व विज्ञान केन्द्र में जिला कुरुक्षेत्र के भूमि रिकार्ड करने की प्रणाली का अध्यन किया। जिला कुरुक्षेत्र के सभी गांवों का भूमि रिकार्ड मात्र उंगली टच करने पर कपयूटर पर देाकर अधिकारियों ने ाुशी व्यक्त की। इसके पश्चात लघु सचिवालय के निकट हैलरिस व ई दिशा केन्द्र में एक ही छत के नीचे आम जनता को दी जाने वाली सेवाओं का अध्यन किया। अधिकारियों ने ई दिशा केन्द्र में चालक लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, नवीकरण, भूमि इन्तकाल, भूमि पंजीकरण, वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र व अन्य सेवाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा ई दिशा केन्द्र की कार्यप्रणाली के बारे में प्रश्न पूछे।
जिला उपायुक्त श्री मनदीप सिंह बराड़ ने बिहार कैडर के इन अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में  सभी क्षेत्रों में बड़ा तेजी से विकास हुआ है। भूमि के  रिकार्ड को कपयूटर पर डालने के साथ साथ पुराने जमीन के नक्शे भी कपयूटर पर उपलब्ध करवाएं है। इस नई व्यवस्था से सरकारी कार्य में पूरी पारदर्शिता आई है। ई दिशा केन्द्र में प्रवेश करते ही सहायता व मार्गदर्शन के लिए दो कर्मचारी फाईल तैयार करने व फार्म भरने की पूरी औपचारिकताएं पूर्ण करते हैं। इससे आम आदमी को बिचौलिओं के चंगुल में फं सने की संभावना ात्म हो गई है। उन्होंने बताया कि जिला के 250 गांवों संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम के तहत निर्मल घोषित किए जा चुके हैं।  इस साल के अंन्त तक सभी गांवों को निर्मल गांवों की श्रेणी में लाया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि धर्मक्षेत्र - कुरुक्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से विश्व का महत्वपूर्ण केन्द्र बनता जा रहा है। अधिकारियों के दल ने बाद में जिला के गांव बोहली में महिला शौचालय कापलैक्स व सांवला में कचरा प्रबन्धन परियोजना का अध्यन किया। बिहार के सिविल सेवा के अधिकारियों में अर्चना भारती, सच्चिानन्द सुमन, एम डी मुस्ताकिम, रवि प्रसाद चौहान, एम डी मन्जूर आलम, प्रियंका कुमारी, बिष्णू देव मन्डल, संदीप कुमार, राजीव रंजन, कुमार सिन्हा, रवि शंकर औरांव, अशोक कुमार मन्डल, शंकर सारण, शिव शंकर पासवान तथा राजकुमार प्रसाद शामिल थे। इस अवसर पर थानेसर के एसडीएम सतबीर कुन्डू, शाहाबाद के एसडीएम सुशील कुमार, नगराधीश अशोक बंसल व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री नरेश कुमार सिंगला भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें