शुक्रवार, 21 अक्तूबर 2011

आलू के बीज पर अब किसानों को मिलेगी 50 प्रतिशत सबसिडी,,,,,पिहोवा अनाज मंडियों में 12 महीनों में धान की आवक का आंकड़ा डबल से भी ज्यादा हो गया है..... राजकीय प्राथमिक पाठशाला डेरा बाजीगर के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगोंं को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किया



कुरुक्षेत्र पिहोवा, 21 अक्तूबर  हरियाणा में आलू की खेती करने वाले किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। हरियाणा में आलू की उपज को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बीज पर 50 प्रतिशत सबसिडी देने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार के इन आदेशों के बाद हरियाणा बीज विकास निगम ने प्रति क्विंटल 605 रुपए सबसिडी देने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
  मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ओर वित्त एवं सिंचाई मंत्री तथा हलका विधायक हरमोहिंद्र सिंह च_ा की सोच है कि किसान फसल चक्र को अपनाकर आर्थिक  दृष्टि से मजबूत हो सके। इसलिए सरकार ने किसानों को आलू की उपज को बढ़ावा देने के लिए यह फैंसला लिया है। सरकार की इस सोच को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ व एस.डी.एम. पिहोवा भाल सिंह बिश्नोई ने कृषि विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी कर किसानों को आलू की उपज के प्रति प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा बीज विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एन.पी. धनकड़ ने विशेष बातचीत करते हुए कहा कि बीज निगम ने राज्य के किसानों को आलू की विभिन्न किस्मों जिनमें कुफरी बादशाह, कुफरी पुखराज, कुफरी सतलुज व कुफरी पुष्कर आदि शामिल है, के बीज पर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की आर.के.वी.वाई स्कीम के तहत आलू के बीज  पर 50 प्रतिशत यानि 605 रुपए प्रति क्विंटल सबसिडी देने का अहम निर्णय लिया है। बीज बिक्री केंद्रों पर किसानों को उक्त किस्मों के बीज 605 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान अगर इसका आकंलन करे तो सब्जी के लिए आलू के भाव से भी ये बीज लगभग बराबर पड़ते हैं। उन्होंने किसानों से अपील भी की है कि सरकार की इस स्कीम का अधिक से अधिक फायदा उठाना चाहिए ओर प्रमाणित बीज ही खेतों में लगाना चाहिए। इससे आलू की पैॅदावर अधिक होने के साथ  साथ बीमारी रहित होगी। किसानों को क्षेत्रीय कार्यालय उमरी में भी हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाने के साथ साथ बीज संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

किसानों को मिलेगा लाखों का फायदा 
कृषि विभाग आतमा के एस.डी.ओ. जितेंद्र मेहता ने कहा कि आलू के उत्पादन में कुरुक्षेत्र जिले खासकर पिपली, बाबैन व आसपास का क्षेत्र देश में अग्रणीय श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना का इस क्षेत्र के हजारों किसानों को लाखों रुपए का फायदा मिलेगा।
12 महीनों में धान की आवक का आंकड़ा हुआ डबल  सरकारी एजैंसियों ने खरीदी 9.95 लाख क्विंटल धान, बासमती का आकंडा हुआ 16 हजार क्विंटल से पार 
कुरुक्षेत्र पिहोवा, 21 अक्तूबर  ( ): पिहोवा अनाज मंडियों में 12 महीनों में धान की आवक का आंकड़ा डबल से भी ज्यादा हो गया है। इन मंडियों में धान की कुल आवक 10 लाख 61 हजार 747 क्विंटल पर पहुंच गई है। इस वर्ष इसका आंकड़ा गत वर्ष की अपेक्षा 5 लाख 21 हजार 176 क्विंटल ज्यादा है। एस.डी.एम. भाल सिंह बिश्नोई ने बताया कि पिहोवा, गुमथला गढू, मलिकपुर आदि खरीद केंद्रों पर सरकारी एजैंसियों ने अब तक 9 लाख 95 हजार 380 क्विंटल धान खरीदा है, जिसमें डी.एफ.एस.सी. पिहोवा ने 4 लाख 66 हजार 75 क्विंटल, हैफेड ने 3 लाख 23 हजार 880 क्विंटल, डी.एफ.एस.सी. गुमथला ने 1.3 लाख क्विंटल, हरियाणा एग्रो ने 36500 व कान्फैड ने 35925 क्विंटल धान की खरीद की है। जबकि प्राइवेट एजैंसियों ने अब तक 66 हजार 367 क्विंटल धान खरीदा है। इसमें बासमती का आंकड़ा 16 हजार 765 क्विंटल तथा पी.आर. का आंकड़ा 10 लाख 35 हजार 652 क्विंटल पर पहुंचा है।

कुरुक्षेत्र पिहोवा, 21 अक्तूबर  ( ): राजकीय प्राथमिक पाठशाला डेरा बाजीगर के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगोंं को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किया। खंड शिक्षा अधिकारी भीमसेन भारद्वाज ने हरी झंडी देकर रैली को रवाना किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि लोगों को अपने आस पास की जगहों पर सफाई की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील भी की कि खुले में शौच न करे। गांवों की गलियों को साफ सुथरा बनाने में एक दूसरे का सहयोग भी करे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ओर शिक्षक इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब हर व्यक्ति अपने मन के साथ इस अभियान में शामिल होगा। इस मौके पर एस.एम.सी. की प्रधान पिंद्र कौर, कमलेश कौर, सरपंच जगीरों देवी, शिक्षक उर्मिला देवी, पवन कुमार, विनोद बिश्नोई आदि लोग मौजूद थे।
   
          
 
           

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें