मंगलवार, 18 अक्तूबर 2011

हिसार लोकसभा उपचुनाव में फजीहत व पराजय तो कांग्रेस की हुई है, जिसका प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा सका इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला

कुरुक्षेत्र, 18 अक्तूबर  इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि हिसार लोकसभा उपचुनाव में बेशक तकनीकी रूप से इनेलो प्रत्याशी हारा है, लेकिन वास्तव में इनेलो की जीत हुई है और फजीहत व पराजय तो कांग्रेस की हुई है, जिसका प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा सका और सभी 9 हल्कों में बुरी तरह हारा। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि जब किसी उपचुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी के प्रत्याशी की जमानत जब्त हुई है। उन्होंने मांग की कि नैतिकता के आधार पर भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। इनेलो प्रमुख चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जाते समय पिपली पैराकीट परिसर में इनेलो कार्यकत्र्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए रुके थे। पिपली पहुंचने पर कार्यकत्र्ताओं ने जोश के साथ नारेबाजी करके चौटाला का स्वागत किया। इस अवसर पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, इनेलो विधायक दल के उप नेता शेर ङ्क्षसह बड़शामी, विधायक कृष्ण पंवार, पूर्व मंत्री जसविंद्र ङ्क्षसह संधू, जिला परिषद के चेयरमैन प्रवीण उमरी, जिला इनेलो प्रधान बूटा ङ्क्षसह लुखी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मायाराम चंद्रभानपुरा, प्रह्लाद भगत शर्मा, हल्का प्रधान ओम प्रकाश हथीरा, जिप सदस्य सुरेश नैन, चंद्रभान वाल्मीकि, जयनारायण कलसाना, नगर पार्षद मोहन लाल अरोड़ा, युवा इनेलो के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी, प्रदेश सचिव नरेंद्र घराड़सी, पूर्व जिला प्रधान जोगध्यान, कानूनी प्रकोष्ठ के जिला प्रधान शमशेर ङ्क्षसह मलिक, युवा इनेलो नेता कंवलजीत ङ्क्षसह अजराना, शहरी प्रधान रामस्वरूप चोपड़ा, स. कुलदीप सिंह मुलतानी सहित अनेक इनेलो नेता उपस्थित थे।
 चौटाला ने कार्यकत्र्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से देश के हालात हैं, उन हालातों में देश में कभी भी मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं, इसलिए कार्यकत्र्ताओं को हर वक्त चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। इनेलो प्रमुख ने कहा कि देश में चल रही परिस्थितियों के कारण या तो सरकार आपात स्थिति लगाएगी या फिर मध्यावधि चुनाव कराएगी, लेकिन इन हालातों में आपात स्थिति लगाना संभव नहीं है। बड़े प्रसन्नचित्त मूड में कार्यकत्र्ताओं से वार्तालाप करते हुए इनेलो प्रमुख ने कहा कि आने वाला समय इनेलो का है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक बात अवश्य हुई कि जिन लोगों की दुकान बंद हो गई थी, उनकी दुकान थोड़े दिन के लिए खुल गई है, लेकिन हजकां-भाजपा की यह दुकान ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। दुकान तो उसी की चलेगी, जिसकी दुकान में माल होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में मुकाबला तो इनेलो का कांग्रेस के साथ होना है, इसलिए कार्यकत्र्ता निराश मत हों और तगड़े होकर काम करें। चौटाला ने कहा कि कुलदीप बिश्रोई का तो यह भी पता नहीं कि कब कांग्रेस में शामिल हो जाए।
 कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा कि हिसार लोकसभा के उपचुनाव में कार्यकत्र्ताओं ने बड़ी मेहनत के साथ जी-जान से काम किया, इसके लिए कार्यकत्र्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में इनेलो प्रत्याशी को पिछले चुनाव की अपेक्षा एक लाख 9 हजार वोट अधिक मिले हैं, इससे यह साबित होता है कि इनेलो को हर वर्ग और जाति के लोगों ने वोट दिए। उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी भी इनेलो की जीत मानकर चल रहे थे। हर क्षेत्र में पिछले चुनावों की उपेक्षा इनेलो को अधिक वोट मिले। उन्होंने कहा कि दुष्प्रचार के कारण इनेलो प्रत्याशी की हार हुई और कांग्रेस विधायकों ने अपने समर्थक वोट हजकां प्रत्याशी कुलदीप बिश्रोई की ओर डलवा दिए क्योंकि सही अर्थों में कांग्रेस का विकल्प इनेलो ही है। मुख्यमंत्री और उनके बेटे तथा सारा मंत्रिमंडल नामांकन पत्र भरने से लेकर अंतिम दिन तक वहीं डेरा डाले रहे, लेकिन हिसार के मतदाताओं ने उन्हें नकार दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें