रविवार, 30 अक्तूबर 2011

कुरुक्षेत्र पुलिस ने किया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र वीरेन्द्र काकड़ोद के हत्यारे को गिरफ्तार, पुलिस पर जानलेवा हमला करने का आरोपी राजेश पुलिस गिरफ्त में, आरोपी ने हत्या और हत्या करने के प्रयास करने की कबुली आठ वारदातें भूपेन्द्र सिंह पुलिस उपाधीक्षक

ASHOK YADAV KURUKSHETRA
कुरुक्षेत्र पुलिस ने किया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र वीरेन्द्र काकड़ोद के हत्यारे को गिरफ्तार, पुलिस पर जानलेवा हमला करने का आरोपी राजेश पुलिस गिरफ्त में, आरोपी ने हत्या और हत्या करने के प्रयास करने की कबुली आठ वारदातें,  वीरेन्द्र काकड़ोद की हत्या में भी था शामिल, हमलवारो को पकड़ने के लिए कुरुक्षेत्र  विश्वविद्यालय के छात्रों ने कुरुक्षेत्र -कैथल मार्ग को ४-५ घंटे के लिए बंद भी किया था और पुलिस ने आश्वाशन भी दिया था की  वीरेन्द्र काकड़ोद के हत्यारों को जल्द पकड़ लिया जायगे 


राजेश उर्फ राजा कई वारदातों को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए अलग अलग राज्यों में रह रहा था। 17 अक्तूबर को वीरेन्द्र काकड़ोद की हत्या के बाद कुरुक्षेत्र पुलिस की नजर लगातार राजेश पर थी। गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस ने ईस्माईलाबाद के पास ईस्माइलपुर टी प्वाईंट पर पंजाब से बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटर साईकिल पर आ रहे राजेश को पकडऩे के लिए प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायर कर दिया। चारों तरफ से पुलिस से घिरा हुआ देखकर आरोपी राजेश ने अपने आप को  पुलिस के हवाले  कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफतार कर न्यायालय  में पेश किया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।


 पुलिस उपाधीक्षक  भूपेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला जींद के गांव बीबीपुर के रहने वाले राजेश पुत्र रिसाल सिंह ने पूछताछ के दौरान हत्या और हत्या करने के प्रयास की 8 घटनाओं को कबूला है।  उन्होंने बताया कि कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुए गोली कांड में वीरेन्द्र काकड़ोद की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी राजेश को  ईस्माईलाबाद के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 1 पिस्टल, 3 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। पिछले दिनों ३ सप्तम्बर को भी  किरमच रोड़ पर हुए जोगिन्द्र वासी धमतान जिला जींद की हत्या में भी राजेश शामिल था। आरोपी कैथल, कुरुक्षेत्र और जींद में भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आरोपी राजेश पंजाब से आ रहा था और पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुए गोली कांड में वीरेन्द्र काकड़ोद की हत्या  का आरोपी  राजेश यहां से निकलने वाला है।  गौरतलब है कि कुवि परिसर में वीरेन्द्र काकड़ोद की 17 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना पाकर आला अधिकारी मौके पर पंहुचे थे। घटना को ग भीरता से लेते हुए तुरन्त मामला दर्ज कर लिया गया था और हत्यारों को शीघ्र पकडऩे का आश्वासन दिया गया था। वीरेंदर की हत्या का एक आरोपी विजय को एस टी ऍफ़ अम्बाला और पुलिस के टीम ने पकड़ लिया था जो सात दिन के पुलिस रिमांड पर है अब तक पुलिस दो हत्यरो को पकड़ चुके है .

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें