बुधवार, 12 अक्तूबर 2011

kurukshetra news


३२०० किसानों को मिलेगा फसल बीमा योजना का मुआवजा
कृषि मंत्री परमवीर सिंह देंगे किसानों को चैक, फसल बीमा राशि वितरण समारोह आज बाबैन में

कुरुक्षेत्र१३ अक्टूबर -     राज्य सरकार की फसल बीमा योजना के तहत बाबैन क्षेत्र के ३२०० किसानों को गेहूं की फसल के मुआवजे के चैक वितरित किए जाएंगे। प्रदेश में फिलहाल टोहाना, अ बाला, बाबैन और अब मतलोडा में फसल बीमा योजना को लागू किया गया है। कृषि मंत्री परमवीर सिंह स्वयं शुक्रवार को बाबैन सैनी पब्लिक स्कूल में गेहूं फसल बीमा राशि वितरण समारोह एवं किसान मेले के दौरान किसानों को चैक देंगे। किसानों को ४० हजार रुपए से लेकर डेढ लाख रुपए तक की राशि का चैक दिया जाएगा। इस समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक बीएस दुग्गल ने भी तैयारियों का जायजा लिया। इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए जिला उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ पल-पल की जानकारी लेने के साथ-साथ अधिकारियों की बैठक कर इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
              कृषि विभाग के उप-निदेशक आरएस सांगवान व (आत्मा) जीतेंद्र मेहता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई गेहूं फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मुआवजा राशि वितरित करने के लिए बाबैन सैनी पब्लिक स्कूल में १४ अक्टूबर को एक विशेष समारोह का आयोजन किया है। इस समारोह के मु य अतिथि कृषि मंत्री परमवीर सिंह होंगे। इसके अलावा विभाग के महा-निदेशक अशोक यादव के साथ-साथ अन्य आला अधिकारी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा में चार कस्बों में से बाबैन क्षेत्र को भी फसल बीमा योजना के तहत चयनित किया गया है। इस क्षेत्र के किसानों को तापमान में नमी होने के कारण गेहूं की फसल खराब होने पर राज्य सरकार की तरफ से ४० हजार रुपए से लेकर डेढ लाख रुपए तक का मुआवजा दिया जा रहा है।
              उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बारिश, तेज हवा, हयूमिडिटी और अधिक तापमान से फसल खराब होने पर बीमा योजना के तहत सहायता राशि मुहैया करवाई जाती है। इस क्षेत्र में करीब ४५० ऐसे किसान हैं, जिन्होंने कोई लोन नहीं लिया है और उनको इस स्कीम का फायदा दिया जा रहा है। इसके अलावा लोन लेने वाले हर किसान को फसल बीमा योजना में शामिल किया जाता है। एसडीओ जीतेंद्र मेहता का कहना है कि इस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और किसान मेले में उन्नत किस्म के बीजों और औजारों को प्रदर्शनी में रखा जाएगा।


राज्य खेल उत्सव में ३२३ खिलाड़ी दिखाएंगे अपने जौहर
२३ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी लेंगे भाग, गुडग़ांव में २० से शुरू होंगी राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

कुरुक्षेत्र १३ अक्टूबर -    हरियाणा राज्य ओल िपक संघ द्वारा गुडग़ांव में २० अक्टूबर से शुरू होने वाले २५वें हरियाणा राज्य खेल उत्सव में कुरुक्षेत्र जिले से ३२३ खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस खेल उत्सव में २३ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अपनी उपस्थित दर्ज करवाएंगे। रोचक पहलू यह है कि इस राज्यस्तरीय खेल उत्सव में ३२३ में से १६२ महिला खिलाड़ी जिले का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगी।
              जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी एचएल सहारन ने बताया कि हरियाणा राज्य ओल िपक संघ द्वारा गुडग़ांव में २० से २३ अक्टूबर को २५वीं हरियाणा राज्य खेलों में कुरुक्षेत्र जिले से १३४ पुरुष खिलाड़ी, १६२ महिला खिलाड़ी, १७ पुरुष आफिशियलज़, १० महिला आफिशियलज़ का एक दल रवाना होगा। इस जिला के ओवरआल कंटीजेंट इंचार्ज बास्केटबाल के प्रशिक्षक सचदेव राणा, सहायक कंटीजेंट ऊषा राजपाल होंगे। उन्होंने बताया कि जिले के सभी खेल समूहों के प्रधान व सचिव खिलाडिय़ों व टीम आफिशियल की सूची १४ अक्टूबर तक जिला खेल कार्यालय में जमा करवाएंगे।
              उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के १८, बाक्सिंग के ५, बैडमिंटन के ९, फेंसिंग के ९, फुटबाल के १९, हैंडबाल के १७, हाकी के ३८, कब्बड्डी के १३, जूडो के ३, कराटे के १९, खो-खो के १५, रोलर स्केटिंग के ३४, नेटबाल के १३, स्वीमिंग के ७, ताई कमांडो के ९, वालीबाल के २६, रैसलिंग के ९, वुशु के ११, साईकलिंग के १३, बालिंग १० पिन के ९, शूटिंग के १३ व जि नास्टिक के ८ खिलाड़ी भाग लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें