शनिवार, 29 अक्तूबर 2011

युवा कांग्रेस के आधा दर्जन नेताओं ने थामा इनेलो का दामन कांग्रेस के राज में लूटा जा रहा है किसानों का धान : अशोक अरोड़ा

ASHOK YADAV कुरुक्षेत्र, 29 अक्तूबर 
युवा कांग्रेस के आधा दर्जन नेताओं ने इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा की उपस्थिति में कांग्रेस को अलविदा कहकर इनेलो में शामिल होने की घोषणा की है। इनेलो में शामिल होने वालों में गांव आलमपुर निवासी युवा कांग्रेस के कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से डेलीगेट शैलेंद्र वाल्मीकि, गांव की युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलङ्क्षवद्र ङ्क्षसह कश्यप, युवा कांग्रेस के नेता संजीव कुमार, अमृत कश्यप, अमलेह कुमार, जंगशेर वाल्मीकि तथा मिर्जापुर गांव के जोगिंद्र रोड़ शामिल हैं। इन सभी नेताओं का पार्टी में शामिल होने पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने स्वागत करते हुए कहा कि इन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में तेजी से हालात पलट रहे हैं तथा कांग्रेस व अन्य दलों को छोडक़र इनेलो में शामिल होने वालों की होड़ लगी हुई है। इस अवसर पर इनेलो जिला खेल प्रकोष्ठ के प्रधान सुभाष चौहान, सहकारी बैंक के पूर्व निदेशक एवं इनेलो नेता सुभाष मिर्जापुर ने भी पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया।
 अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह फेल है। आज प्रदेश में सडक़ें टूटी पड़ी हैं। बिजली और पानी का गंभीर संकट है। महंगाई के कारण आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार को प्रत्येक वर्ग की विरोधी बताते हुए कहा कि किसानों की जीरी सस्ते भाव बिक रही है। कांग्रेस के राज में किसानों को लूटा जा रहा है। किसानों को बासमती जीरी का भाव 1600 से 1800 रुपए प्रति क्ंिवटल मिल रहा है, जिससे उनकी फसल की लागत भी पूरी नहीं होती। खाद, बिजली, डीजल, कीटनाशक हर चीज महंगी हो रही है। उन्होंने मांग की कि बासमती धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया जाए और जब तक यह मूल्य निर्धारित नहीं होता, तब तक हरियाणा सरकार बासमती धान कम से कम 2500 रुपए क्ंिवटल की दर से स्वयं खरीदे।
 अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने की बजाए कह रही है कि अभी और अधिक महंगाई बढ़ेगी। देश के प्रधानमंत्री पद पर एक अर्थशास्त्री के होते हुए महंगाई रोकने में सरकार बुरी तरह विफल हो रही है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। कचहरी में जज भी सुरक्षित नहीं हैं। अपराधी सरकारी संरक्षण में खुलेआम फिरौतियां वसूल रहे हैं। किसी की भी जान व माल की सुरक्षा करने में सरकार असफल रही है। उन्होंने कहा कि आज लोगों का कांग्रेस सरकार से विश्वास उठ चुका है, जिसका ताजा उदाहरण हिसार लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त होना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो के पक्ष में हवा चल रही है। हालात मध्यावधि चुनाव के बनते जा रहे हैं। लोकसभा किसी भी समय भंग हो सकती है और उसके बाद हरियाणा में भी परिवर्तन की लहर आएगी और ओम प्रकाश चोटाला के नेतृत्व में कमेरे वर्ग की सरकार बनेगी, जिससे प्रदेश में दोबारा से फिर विकास की गंगा बहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें