शनिवार, 29 अक्तूबर 2011

दिल्ली के जन्तर मन्तर संसद मार्ग पर विशाल धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा जीता राम पाल राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय पाल गडरिया आरक्षण संघर्ष समिति

अशोक यादव कुरुक्षेत्र  29 अक्तूबर
अखिल भारतीय पाल गडरिया आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक जीता राम पाल ने बताया कि अखिल भारतीय पाल महासभा के तत्वाधान में गडरिया जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर 31 अक्तूबर को दिल्ली के जन्तर मन्तर संसद मार्ग पर  विशाल धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा।
एक पत्रकार वार्ता में आयोजित उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  एवं अध्यक्ष पशुधन कुकट विकास निगम मध्यप्रदेश शासन शैतान सिंह के नेतृत्व में विशाल धरना एवं प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में पाल बंधु भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2004 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरियाणा प्रदेश चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने पाल गडरिया जाति को अनुसूतिच जाति में सम्मलित करने की सिफारिश भारत सरकार को भेजी थी मगर 7 साल बीत जाने के बाद भी केन्द्र सरकार अभी तक कोई निर्णय नहीं ले सकी जिसके कारण पाल समाज में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि खुद कांग्रेस सरकार ने फरवरी 2006 में घुमन्तू अर्ध घुमन्तू काबिलो के लिए राष्ट्रीय कमीशन का गठन बालकिशन सिडरम रेनके की अध्यक्षता में किया था जो अपनी रिपोर्ट जुलाई 2008 में भारत के प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को सौंप चुके हैं परन्तु यह मामला अभी भी लंबित है जिसके विरोध में पाल गडरिया समाज ने गडरिया जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर 31 अक्तूबर को दिल्ली के जन्तर मन्तर संसद मार्ग पर  विशाल धरना एवं प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि अपनी मांगो को लेकर एक ज्ञापन राष्ठ्रपति  व प्रधानमंत्री को भी सौंपा जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश संयोजक ईशम सिंह पाल, सुदेश पाल बिटटू, बालकिशन पाल, कर्ण सिंह पाल, सुभाष पाल, रणधीर ङ्क्षसंह समौरा, शेर ङ्क्षसह पाल, बलराज पाल, पालाराम, कुलदीप पाल, परवाना राम पाल, नफे सिंह पाल, बीर सिंह पाल, कलीराम पाल, धर्मपाल डबरी,देवेन्द्र पाल, राजेन्द्र पाल व श्याम सुन्दर पाल आदि मौजूद थे। 



 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें