शुक्रवार, 21 अक्तूबर 2011

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र नेता वीरेन्द्र काकड़ोद गोली कांड को लेकर आज कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर विश्वविद्यालय के छात्रों ने जाम लगा दिया 7 अक्तूबर को हुए हत्याकांड में अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नही हुई है इसके विरोध में आज छात्र सडको पर उतर आये, छात्र पुरे विश्वविद्यालय से बाहर निकल कर विश्वविद्यालय के गेट नम्बर ३ के सामने धरना प्रदर्शन शुरू किया, जिससे कुरुक्षेत्र-कैथल रोड जाम हो गया है जिससे यातायात भी बाधित रहा है,


ASHOK YADAV KURUKSHETRA 
21 OCT.
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 7 अक्तूबर को हुए हत्याकांड में अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नही हुई है इसके विरोध में आज छात्र सडको पर उतर आये,  छात्र  पुरे विश्वविद्यालय से बाहर  निकल कर विश्वविद्यालय के गेट नम्बर ३ के सामने धरना प्रदर्शन शुरू किया, जिससे  कुरुक्षेत्र-कैथल रोड जाम हो गया है जिससे यातायात भी बाधित रहा है,  प्रशासन द्वारा एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया, बाद में  कुरुक्षेत्र जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन  के आश्वासन के बाद छात्रों ने जाम को खोल दिया गया, 

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र नेता वीरेन्द्र काकड़ोद गोली कांड को लेकर आज कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर विश्वविद्यालय के छात्रों ने जाम लगा दिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का छात्र वीरेन्द्र काकड़ोद विश्वविद्यालय की मार्किट परिसर में अपने साथियों के साथ चाय पी रहा था तभी अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी थी। अगले दिन विश्वविद्यालय के छात्र संगठनों ने चेतावनी भी दी थी कि अगर विरेन्द्र के हमलावरों को जल्द गिरफतार नहीं किया गया तो छात्र संगठन कोई भी कदम उठा सकता है और आज विश्ववद्यालय के विभिन्न छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय से एक जलूस निकाला और भारी पुलिस बल व जिला प्रशासन की मौजूदगी में थर्ड गेट के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर जाम लगा दिया।

छात्र नेताओं का कहना है कि छात्र नेता वीरेन्द्र काकड़ोद की हमलावरों की  फुटेज विश्वविद्यालय के सीसीटीवी कैमरों में मौजूद होने के बावजूद भी विश्वविद्यालय व पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है और हमलावर खुले  में घूम रहे हैं।  छात्रों ने हत्यारों कि  गिरफ्तारी  को लेकर प्रशासन को चेतावनी दी है कि  अगर जल्द ही हमलावरों को गिरफतार नहीं किया गया तो छात्र संगठन कोई भी कदम उठा सकता है जिसकी जि ोदारी प्रशासन की होगी। जिला प्रशासन व् विश्वविद्यालय प्रशासन के अस्वासन के बाद जाम को खोल दिया गया,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें